{"_id":"551bb80b8c9c14c52c19d76131f89ea4","slug":"woman-police-station-starts-at-panchkula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी: पंचकूला में शुरू होगा वुमन पुलिस स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी: पंचकूला में शुरू होगा वुमन पुलिस स्टेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
Updated Sat, 23 May 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं से संबंधित वारदात सुलझाने के लिए पुलिस की ओर से पहल की जा रही है। महिलाओं के लिए वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर (महिला थाना) शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए एमडीसी में एक बिल्डिंग लगभग तैयार है। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने बताया कि महिलाओं की काउंसिलिंग, पुनर्वास के अलावा अन्य विवादों का निपटारा एक ही छत के नीचे हो सकेगा।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने कहा कि इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। क्राइम अगेंस्ट वुमन से संबंधित मामलों के साथ ही प्रोटेक्शन ऑफिसर और काउंसलर्स को भी बिठाया जाएगा। पंचकूला के बाद अंबाला और इसके बाद अन्य जिलों में भी ऐसे सेंटर की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन