फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Witness statement recorded in Ranjit murder case

रंजीत मर्डर केस में गवाह के बयान दर्ज

Sun, 17 Nov 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Witness statement recorded in Ranjit murder case
पंचकूला। साध्वी यौन शोषण मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम पर चल रहे डेरे के मैनेजर रंजीत मर्डर केस में शनिवार को पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपी गुरमीत राम रहीम और कृष्ण लाल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए, जबकि आरोपी अवतार प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट में पेश हुआ। सुनवाई में आरोपी सबदिल, जसवीर की हाजिरी माफी लगाई गई, जबकि आरोपी इंद्रसेन हाजिरी माफी पर चल रहा है।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान जितेंद्र नामक गवाह के बयान दर्ज किया गया। सीबीआई वकील एचपीएस वर्मा ने बताया कि मामले की अगली सुनवाई 30 नवंबर को होगी और फाइनल बहस शुरू की जाएगी। अगली सुनवाई में सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश होना होगा।
विज्ञापन

400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में हुई सुनवाई
सिरसा स्थित राम रहीम के डेरे में चार सौ साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में भी शनिवार को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान गुरमीत राम रहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुआ, जबकि दो अन्य आरोपी प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट में पेश हुए। सीबीआई द्वारा हाईकोर्ट में लगाई गई याचिका पर फैसला पेंडिंग होने के चलते आज कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट में आरोपियों की केवल हाजिरी ही लगी। सीबीआई कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 दिसंबर तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछली सुनवाई में बचाव पक्ष ने कोर्ट में याचिका लगाई थी और सीबीआई से शिकायतकर्ताओं के बयानों की कापी की मांग की थी। सीबीआई ने बचाव पक्ष को शिकायतकर्ताओं के बयानों की कुछ कापी तो दे दी थी, लेकिन शेष बयानों की कापी नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed