फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Without getting a mask, you will be fined Rs 500

बिना मास्क मिले तो होगा 500 रुपये जुर्माना

Mon, 06 Jul 2020 01:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Without getting a mask, you will be fined Rs 500
पंचकूला। डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने कहा कि अनलॉक-2.0 के दौरान जिले के सभी नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों एवं घर से निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य किया है। यदि कोई भी नागरिक बिना मास्क के घूमते पाया जाता है उस पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर भी प्रतिंबध लगाया गया है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को मास्क एवं दस्ताने का उपयोग करने के बाद उसका सही बायोमेडिकल तरीके से निष्पादन करना भी अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति मास्क का उपयोग करके इधर-उधर फेंक देता है तो उसके कीटाणु हवा में फैलते रहेंगे और कोई भी उसे छू लेगा तो कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा अधिक बना रहता है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे घर से बाहर निकलते समय हमेशा मास्क का उपयोग करें और उसके बाद उपयोग किए मास्क का सही ढंग से निष्पादन करना भी सुनिश्चित करें ताकि जिले में कोरोना संक्रमण को फैलने पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके। नगर निगम द्वारा उपयोग किए मास्क का डिस्पोजल बायोमेडिकल तरीके से किया जाता है इसलिए जनता घरों में उपयोग किए मास्क व दस्ताने को अलग-अलग डस्टबिन में एकत्र करें और निगम की गाड़ी में डाल दें ताकि उनका व्यवस्थित तरीके से निष्पादन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed