फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Withered Tree Poses Threat; Fear of Accident Looms Near Kot Bus Stand

Panchkula News: सूखा पेड़ बना खतरा, कोट बस स्टैंड के पास मंडरा रहा हादसे का डर

Thu, 30 Apr 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Withered Tree Poses Threat; Fear of Accident Looms Near Kot Bus Stand
रोजाना आवाजाही के बीच कभी भी गिर सकता है पेड़, प्रशासन से हटाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गांव कोट बस स्टैंड के नजदीक खड़ा सूखा पेड़ लोगों के लिए खतरे का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ पूरी तरह सूख चुका है और कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।

बस स्टैंड के पास रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार तेज हवा या बारिश के दौरान पेड़ गिरने की आशंका और बढ़ जाती है। बस का इंतजार करने वाले यात्री, स्कूली बच्चे और राहगीर इसकी चपेट में आ सकते हैं। लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी अनहोनी से पहले सूखे पेड़ को तुरंत हटाया जाए। उनका कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


— राजिंदर धीमान, निवासी गांव टिब्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed