फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Winter schedule implemented in Civil Hospital: OPD will be held from 9 am to 8 pm

सिविल अस्पताल में विंटर शेड्यूल लागू : सुबह नौ से रात आठ बजे तक लगेगी ओपीडी

Tue, 05 Nov 2024 03:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Winter schedule implemented in Civil Hospital: OPD will be held from 9 am to 8 pm
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में विंटर शेड्यूल लागू हो गया है। ओपीडी में मरीजों के देखने के समय में बदलाव किया गया है। शाम को ओपीडी का समय एक घंटे बढ़ाया गया है। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन ने नई समय सारिणी पंजीकरण काउंटर पर लगा दी है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर अस्पताल प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। पंचकूला जिला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 के पीएमओ डॉ. जितेंदर सिंह ने बताया कि सुबह नौ से रात आठ बजे तक अस्पताल में ओपीडी लगेगी।

रजिस्ट्रेशन सुबह नौ से दोपहर बाद तीन बजे तक होगा। शाम की ओपीडी दोपहर बाद तीन से रात आठ बजे तक चलेगी। शाम के समय पीडियाट्रिक ओपीडी, गायनी और एमडी मेडिसिन की ओपीडी चलाई जाएगी। इसमें लोग रात आठ बजे तक इलाज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बुखार और सांस के मरीजों की संख्या की बढ़ गई है। ओपीडी में लगातार बढ़ते मरीजों के कारण यह फैसला लिया गया है। इससे लोगों का इलाज ठीक तरीके से हो सकेगा। इमरजेंसी का दबाव भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed