फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   will the development work be completed

ग्राउंड रिपोर्ट: पीएमडीए बनने के बाद जल्द अलाॅट नहीं हो रहे टेंडर, कैसे पूरे होंगे विकास कार्य

Mon, 17 Mar 2025 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
will the development work be completed
पंचकूला। शहर में पंचकूला मेट्रोपोलियन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएमडीए) को बनाए हुए चार साल से अधिक का समय हो गया है। लेकिन शहर में होने वाले विकास कार्यों के जल्द टेंडर नहीं होने के कारण विकास कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। पार्कों की मरम्मत, शहर में गड्ढे भरने का काम समय पर नहीं हो रहा है। इसके टेंडर नहीं हो पाने के कारण लोगों की जान से खिलवाड़ हो सकता है। शहर में रोड में हुए गड्ढों और नालों का साैंदर्यीकरण और पार्कों की मरम्मत का काम नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल से सौ मीटर दूर मेन रोड पर गड्ढा हो गया है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। इसे अभी तक नहीं भरा गया है। यह गड्ढे का टेंडर भरने का काम नहीं हो पाया है। इस कारण अस्पताल आने जाने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस गड्ढे के लिए टेंडर की प्रक्रिया नहीं पूरी हुई है। इस कारण यह हाल बना है। वहीं शहर के लोगों की ओर से पीएमडीए, नगर निगम को पत्र भी लिखा गया। अभी तक इस समस्या का निदान नहीं हो पाया है। कंक्रीट एंड ब्रिक्स ड्रेन की लीकेज के चलते यह गड्ढा हुआ था। इसको बनाने को लेकर अभी तक कोई काम नहीं हो पाया। इस कारण लोगों के लिए इससे परेशानी बनी है।
विज्ञापन

पार्कों भी नहीं हुई है मरम्मत
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पास से पार्कों का रखरखाव दस महीने पहले पीएमडीए को दिया गया था। इसमें वाटिका पार्क, टाउन पार्क, यवनिका पार्क, कैक्टस गॉर्डन सहित सेक्टर -16 के पार्क की गंदगी का ढेर बना है। वहींए झूले टूटे हैं। पीने के पानी की व्यवस्था पार्कों में ठीक नहीं है। इसके बाद इसे ठीक नहीं किया गया है। शहर के लोगों को इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक नहीं हुआ काम
आरडब्ल्यूए सेक्टर-15 के सुनील वशिष्ठ ने बताया कि इसे लेकर कई बार नगर निगम और लोगों को पत्र लिखा गया है। अभी तक इसका काम नहीं हो पाया है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, शहर के समाजसेवी रामप्रसाद ने बताया कि दावे के अनुसार काम नहीं हो पा रहा है। इस कारण लोगों को सभी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।

कोट ---
पीएमडीए को सभी काम जल्द ही ट्रांसफर किए गए हैं। पार्कों की मरम्मत और गड्ढे भरने का टेंडर जारी किया जा रहा है। जल्द ही सभी कामों को दुरुस्त किया जाएगा। -अमर सिंह, चीफ इंजीनियर, पीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed