फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Will fully cooperate in the investigation of Lawrence Bishnoi case: Shatrujeet Kapoor

लॉरेंस बिश्नोई केस की जांच में करेंगे पूरा सहयोग : शत्रुजीत कपूर

Tue, 22 Oct 2024 05:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Will fully cooperate in the investigation of Lawrence Bishnoi case: Shatrujeet Kapoor
आतंकी गतिविधियों से लड़ने के लिए हरियाणा पुलिस के जवानों को अत्याधुनिक हथियारों से दिया जा रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने सोमवार को पुलिस शहीदी दिवस पर पंचकूला स्थित पुलिस लाइन में एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के आपराधिक मामलों पर हरियाणा पुलिस के पूर्ण सहयोग की बात कही। उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई पर चल रहे हत्या और अन्य आपराधिक मामलों में हरियाणा पुलिस का पूरा सहयोग दिया जाएगा। चाहे बाबा सिद्दीकी मर्डर केस हो या कोई अन्य मामला, जहां भी यह अपराध हुआ है, वहां की पुलिस मामले की जांच कर रही है और हरियाणा पुलिस इस प्रक्रिया में पूर्ण रूप से सहयोग करेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपराधी किसी एक जगह या शहर के नहीं होते, अपराधी तो अपराधी होता है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस परेड का आयोजन किया
इससे पहले हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने शहीदी दिवस के अवसर पर ''पुलिस शहीद स्मारक'' पर पुष्प चक्र अर्पित कर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 21 अक्तूबर का दिन पुलिस शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह 1969 में लद्दाख में चीनी सैनिकों द्वारा मारे गए 10 भारतीय पुलिस सिपाहियों की स्मृति में है। इस वर्ष देशभर में 214 पुलिसकर्मियों ने अपनी शहादत दी है। इसकी याद में इस दिन श्रद्धांजलि दी गई और पुलिस परेड का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य के गठन से लेकर अब तक 83 पुलिसकर्मियों ने राज्य और इसके नागरिकों की सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया है।
विज्ञापन


पुलिस को अत्याधुनिक हथियारों का दिया जा रहा प्रशिक्षण
हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों से लड़ने के लिए हरियाणा पुलिस के जवानों को अत्याधुनिक हथियारों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे समाज विरोधी तत्वों के द्वारा पेश की जा रही चुनौतियों का मुकाबला कर सकें। हरियाणा पुलिस को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश के सभी पुलिस थानों व चौकियों में आवश्यकता अनुरूप अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस तकनीकी उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं। सभी पुलिस थानों व पुलिस चौकियों को सीसीटीवी कैमरों से जोड़ा गया है। इस मौके पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में गीत प्रस्तुत किया गया जो काफी मर्मस्पर्शी था और जिसे काफी पसंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed