{"_id":"5d8531eb8ebc3e93c02b0237","slug":"wheel-chair-in-chandigarh-pgi-panchkula-news-pkl3513174160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई चंडीगढ़ में रात के वक्त खुद से चलती व्हीलचेयर का वीडियो वायरल, 45 सेकेंड का है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई चंडीगढ़ में रात के वक्त खुद से चलती व्हीलचेयर का वीडियो वायरल, 45 सेकेंड का है
Sat, 21 Sep 2019 01:18 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
व्हील चेयर
- फोटो : अमर उजाला
पीजीआई के नवनिर्मित 334 बेड के हॉस्पिटल के गेट के सामने खुद से चलती व्हीलचेयर के एक वीडियो ने होश उड़ा दिए हैं। जिसने भी यह वीडियो देखा है, वह एक बार सोचने पर जरूर मजबूर हो गया है आखिर बिना किसी बल के वह व्हीलचेयर आगे कैसे बढ़ी। यह वीडियो एक दो दिन पुराना है।
वीडियो के मुताबिक, रात में गेट के साइड पर एक व्हीलचेयर है, जो खुद से आगे बढ़ती है और गेट के सामने से गुजर कर आगे निकल जाती है। उस दौरान सिक्योरिटी गार्ड गेट से बाहर निकलता है, जो यह देखकर दंग रह जाता है। वीडियो को देखकर एक बार लगा कि कहीं किसी ने शरारत तो नहीं की है या फिर कोई ऑटोमैटिक व्हीलचेयर तो नहीं थी।
पीजीआई के सिक्योरिटी ऑफिसर ने दोनों ही एंगल से जांच की, मगर कुछ भी नहीं मिला है। कुछ सिक्योरिटी अफसर का कहना है कि दो दिन पहले तेज हवाएं चली थीं। संभव है कि उससे व्हील चेयर आगे बढ़ी हो। अब सवाल यह है कि उसके आसपास भी व्हीलचेयर है, लेकिन वह आगे क्यों नहीं बढ़ी।
विज्ञापन
फिलहाल, शुक्रवार को यह वीडियो चंडीगढ़ के व्हाट्सऐप पर वायरल रहा और चर्चा का विषय बना रहा। कुछ साल पहले भी इसी तरह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पड़ा स्ट्रेचर खुद से चल पड़ा था। काफी दूर तक वह चलता रहा और अपने ही मूव होता रहा। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।