फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   50-meter drinking water pipeline washed away by the surging Sukhna River.

Panchkula News: सुखना नदी के उफान में बही 50 मीटर पेयजल पाइपलाइन

Tue, 08 Sep 2026 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
50-meter drinking water pipeline washed away by the surging Sukhna River.
लोहगढ़ बूस्टर से कालका को पानी पहुंचाने वाली मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

कई कॉलोनियों में तीन-चार दिन के अंतराल पर मिल रही सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। हिमाचल और कालका क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते सुखना नदी में आए उफान से कालका की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। दो सितंबर को नदी के तेज बहाव और मलबे की चपेट में आने से लोहगढ़ बूस्टर से कालका शहर को पानी पहुंचाने वाली मुख्य पाइपलाइन का करीब 50 मीटर हिस्सा बह गया। इसके अलावा अमृत योजना के तहत सिउड़ी बूस्टर को पानी पहुंचाने वाली पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे शहर की कई कॉलोनियों में नियमित पेयजल आपूर्ति बाधित है।
प्रभावित क्षेत्रों में हाउसिंग बोर्ड, बसंत विहार, शर्मा कॉलोनी, कमला नगर, शक्ति नगर, दुर्गा कॉलोनी और ब्रॉडगेज शामिल हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इन इलाकों में फिलहाल तीन से चार दिन के अंतराल पर पानी की सप्लाई दी जा रही है। इससे लोगों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


दो महीने में चार बार क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन
सुखना नदी के तेज बहाव के कारण मुख्य पाइपलाइन पिछले करीब दो महीनों में चार बार क्षतिग्रस्त हो चुकी है। 18 अगस्त को भी लाइन को नुकसान पहुंचा था। इसके बाद 26 अगस्त को नदी के बहाव में पाइपलाइन का एक हिस्सा बह गया था। विभाग ने मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन दो सितंबर को आए तेज उफान में करीब 50 मीटर पाइपलाइन फिर बह गई। बार-बार हो रहे नुकसान से विभाग के सामने स्थायी रूप से पाइपलाइन को सुरक्षित रखने की चुनौती भी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज बहाव के बीच मरम्मत का काम जारी
जनस्वास्थ्य विभाग ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत शुरू कर दी है। हालांकि, नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण काम में दिक्कत आ रही है। विभाग का प्रयास है कि लाइन को जल्द दुरुस्त कर प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सामान्य की जाए। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ मंदीप ने बताया कि पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पीछे से गुजर रही पाइपलाइन का हिस्सा नदी के तेज बहाव में बह गया है। इसे जल्द व्यवस्थित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों में तेज बहाव के कारण पाइपलाइन को करीब चार बार नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed