फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Wheat procurement breaks 15 year record in Punjab

पंजाब में गेहूं खरीद ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

Fri, 15 Apr 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement breaks 15 year record in Punjab
चंडीगढ़। पंजाब की मंडियों में गेहूं की आवक बढ़ने के साथ ही खरीद एजेंसियों ने गेहूं खरीद और किसानों को एमएसपी पर तुरंत भुगतान के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने वीरवार को बताया कि 13 अप्रैल को गेहूं की कुल खरीद 17 लाख टन तक पहुंच गई, जो बीते 15 साल में इस तिथि तक सबसे अधिक है।
विज्ञापन

इस साल राज्य सरकार ने अब तक 828 करोड़ रुपये के एमएसपी भुगतान को सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा कर दिया है, जो इस तारीख तक भुगतान की गई अब तक की सबसे अधिक राशि है। विभाग ने 871 करोड़ रुपये के अतिरिक्त भुगतान भी मंजूर कर लिए हैं और शनिवार को बैंक खुलते ही किसानों के खातों में यह राशि जमा कर दी जाएगी। 14-15 अप्रैल बैंक में अवकाश होने के कारण कोई भुगतान संभव नहीं होगा।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि 13 अप्रैल को मौजूदा सीजन में एक दिन की सबसे ज्यादा 4.7 लाख टन की खरीद हुई है। प्रतिदिन मंडियों में पहुंचने वाली कुल गेहूं की मात्रा में से खरीद के लिए बचने वाली गेहूं की मात्रा काफी कम है, जो उस दक्षता का प्रमाण है, जिसके तहत खरीद हो रही है। 1 लाख टन गेहूं की अब तक की रिकॉर्ड निजी खरीद भी हो चुकी है, जो बीते वर्षों में इस तारीख तक हुई निजी खरीद की तुलना में अधिक है। हर गुजरते दिन के साथ निजी खरीदारी में तेजी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed