{"_id":"654a98743f3639ba8f001357","slug":"water-supply-stopped-in-village-abhaypur-resort-to-tankers-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-4732-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: गांव अभयपुर में पानी की सप्लाई बंद, टैंकरों का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: गांव अभयपुर में पानी की सप्लाई बंद, टैंकरों का सहारा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। गांव अभयपुर में लोग तीन दिन से पानी न आने के कारण परेशान हैं। टैंकरों से पानी लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। गांव अभयपुर में सप्लाई के पानी में गंदगी आने के कारण बीमारी फैल रही थी। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी की सप्लाई रोक दी। लोग खाना बनाने नहाने और कपड़े धोने के लिए पानी को तरस रहे हैं। सुबह के समय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
टैंकर से पानी भरने के लिए लोगों की लाइन लग रही है। वार्ड नंबर-9 से पार्षद चुनाव लड़ चुके युवा कांग्रेस के पंचकूला विधानसभा अध्यक्ष अंकुश निषाद ने बताया कि पानी में हर साल गंदगी आने के कारण गांव अभयपुर के लोग बीमार पड़ जाते हैं। यहां पर पानी और सीवरेज की लाइन आसपास बिछी हुई है, जिसके चलते पीने के पानी में सीवरेज का पानी मिक्स होकर लोगों के घरों में पीने के नल से में पहुंच जाता है। इसलिए कुछ दिनों से लोग बीमार होकर नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला और आसपास की डिस्पेंसरी में जा रहे थे लगातार बीमार लोगों की संख्या बढ़ाने के कारण यहां पर 3 दिन से पानी की सप्लाई रोक दी गई है।
अंकुश निषाद ने कहा कि पानी की सप्लाई बंद होने के कारण लोग अपने जरूरी कार्य भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल से मांग की है कि इस समस्या का जल्द हल निकाला जाए।