{"_id":"6a8f44cfeefb77b5300b1646","slug":"water-supply-restored-at-sdh-kalka-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-140471-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एसडीएच कालका में बहाल हुई पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एसडीएच कालका में बहाल हुई पानी की सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबर का असर:
खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया जन स्वास्थ्य विभाग, कई दिन से जूझ रहे अस्पताल को मिली राहत
तकनीकी खामी दूर कर दोपहर बाद शुरू हुई जलापूर्ति, मरीजों व परिजनों ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद एसडीएच कालका में कई दिनों से बना जल संकट दूर हो गया। जन स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल की पानी की सप्लाई बहाल कर दी। खबर प्रकाशित होते ही विभाग हरकत में आया और तकनीकी खामी को दूर कर बुधवार दोपहर बाद जलापूर्ति शुरू कर दी गई। इससे अस्पताल प्रशासन, मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली है।
अस्पताल में पानी की आपूर्ति बाधित होने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं और दैनिक कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था। पानी की कमी के चलते अस्पताल प्रबंधन को बाहरी स्रोतों से टैंकर मंगवाने पड़ रहे थे। इस समस्या को अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया।
उल्लेखनीय है कि अस्पताल प्रशासन ने इस समस्या को लेकर उपायुक्त पंचकूला, एसडीएम कालका, सिविल सर्जन पंचकूला और जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को पत्र लिखकर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की थी। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव नरवाल ने बताया था कि पानी की सप्लाई बंद होने के कारण स्थानीय जल आपूर्तिकर्ताओं से टैंकर खरीदने पड़ रहे थे, जिससे अस्पताल पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा था।
विज्ञापन
कोट
सप्लाई नेटवर्क में आ रही खराबी को ठीक करवा दिया गया है। बुधवार दोपहर बाद अस्पताल में पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। अब आगे भी पहले की तरह नियमित रूप से पानी छोड़ा जाएगा।
- मंदीप, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग, कालका