{"_id":"67eda4a9aeecb5c19308f056","slug":"water-supply-disrupted-in-manimajra-due-to-breakdown-of-high-tension-cable-panchkula-news-c-16-pkl1043-673151-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हाई टेंशन केबल खराब होने से मनीमाजरा में पानी सप्लाई में बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हाई टेंशन केबल खराब होने से मनीमाजरा में पानी सप्लाई में बाधा
Thu, 03 Apr 2025 02:27 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
मनीमाजरा। हाई टेंशन केबल खराब होने से मनीमाजरा इलाके में मंगलवार शाम से बुधवार शाम तक घरों में पानी सप्लाई नहीं हो पाई। पूरे मनीमाजरा इलाके के घरों में पानी सप्लाई न होने के चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
रात को हाई टेंशन केबल खराब होने पर उसको बदलने के लिए नगर निगम के अधिकारी एसडीओ जोगिंदर सिंह और पायलट प्रोजेक्ट के कर्मचारी व अधिकारी लगे रहे। बुधवार सुबह 8 से 10 बजे तक पानी की सप्लाई बहाल की गई लेकिन इसके बाद फिर शिवालिक गार्डन में अंडरग्राउंड डाली गई केबल दोबारा पानी जाने से सड़ कर खराब हो गई। इसको एक फिर बदलने की प्रक्रिया शुरू की गई। इससे बुधवार देर शाम तक घरों में पानी की सप्लाई न पहुंचने पर लोगों में हाहाकार मच गया।
ओल्ड रोपड़ रोड के मकान नंबर 157, 158 और आस-पास रहने वाले अनिल वर्मा, अमित गुप्ता, अशोक कुमार का कहना कि उनके घरों में न मंगलवार रात को, न बुधवार सुबह और न ही बुधवार शाम को पानी आया। एरिया में हमेशा पानी की समस्या रहती है, क्योंकि पिछले 6 महीने से पानी कभी प्रेशर से आया ही नहीं।
विज्ञापन
इन लोगों का कहना कि पानी का प्रेशर इतना कम होता है कि वह पहली मंजिल तक बिना मोटर नहीं पहुंच पाता है। उनके एरिया के घरों में मोटरें नहीं लगी हैं, क्योंकि पहले तीसरी मंजिल तक पानी का प्रेशर आराम से आता था।
वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता हरप्रीत सिंह और जिला कांग्रेस के प्रधान सुरजीत सिंह ढिल्लों, उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह जग्गा, ब्लॉक प्रधान सुरजीत गाबा, प्रदेश सचिव केआर महाजन, इमरान मंसूरी, वसीम मीर का कहना कि मनीमाजरा में 24 घंटे पानी सप्लाई देने वाला प्रोजेक्ट लगाकर भाजपा ने लोगों के साथ धोखा किया है। लोगों को 24 घंटे पानी का वादा करने वाली भाजपा सरकार अब लोगों को सुबह और शाम प्रेशर से पानी मुहैया नहीं करवा रही है।
प्रदेश सचिव इमरान मंसूरी का कहना कि सांसद मनीष तिवारी जल्द इस मुद्दे को उठाकर लोगों के साथ पानी देने के नाम पर किए गए खिलवाड़ को उजागर करेंगे। पानी 24 घंटे लोगों के घरों में आना शुरू नहीं हुआ उल्टा उनके घरों में पानी के बिल पहले से चार गुना बढ़कर आने शुरू हो गए हैं।