{"_id":"672949cdcfbbd5bd580ad184","slug":"water-is-not-coming-in-khatik-locality-of-kalka-for-four-days-people-worried-pkl-office-news-c-87-1-spkl1017-116819-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: -कालका के खटीक मोहल्ले में चार दिन से नहीं आ रहा पानी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: -कालका के खटीक मोहल्ले में चार दिन से नहीं आ रहा पानी, लोग परेशान
विज्ञापन
- लोगों ने पार्षद प्रतिनिधि की अगुवाई में एसडीओ के सामने रखी अपनी समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। खटीक मोहल्ले के कुछ घरों में करीब चार दिन से पानी न आने के कारण लोग बहुत परेशान हैं। इस समस्या से परेशान लोग जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष में हैं। परेशान लोग पार्षद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता संतराम पासी से मिले और अपना दुखड़ा सुनाया। संतराम ने लोगों की समस्या सुनी और एक शिष्टमंडल के साथ जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ मंदीप के साथ मुलाकात कर जल्द ही इस समस्या का समाधान निकालने की मांग की।
इस संबंधी स्थानीय लोगो ने बताया कि पिछले चार दिन से उनके घरों में पानी की सप्लाई नहीं हुई है, इसके चलते पेयजल के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। आलम यह है कि पीने तक के पानी के लिए लोग तरस रहे हैं और कुछ लोग बाजार से खरीदकर ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर में बाथरूम जाने तक के लिए टंकी में पानी नहीं है। परेशान लोगों ने बताया कि शहर में एक तो पहले ही 20-25 मिनट तक के लिए पानी की सप्लाई छोड़ी जाती है, उसमें भी जैसे-तैसे घर का गुजरा चलाना पड़ता है लेकिन अब कुछ दिनों से पानी न आने के कारण घर के सभी कामकाज प्रभावित हो गए हैं।
ये है परेशान लोगों का कहना
मेहमान आए हैं, पीने तक का पानी नहीं
हमारे खटीक मोहल्ले में पिछले चार दिन से पानी न आने के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घर में मेहमान आए हुए हैं, लेकिन घर पर पीने तक का पानी नहीं है। पेयजल की किल्लत के कारण लोगों को मजबूरन इधर-उधर से पानी ढोना पड़ रहा है। -किरण कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
घर में है केवल एक बाल्टी पानीचार दिनों से हमारे खटीक मोहल्ले में पानी नहीं आ रहा है, फिर भी जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि नल में एक बूंद पानी नहीं आ रहा है। घर में एक बाल्टी पानी रखा है, अब उसे पीने के लिए इस्तेमाल करें, खाना बनाने में प्रयोग करें या अन्य कार्य के लिए इस्तेमाल करें। -द्रोपदी, स्थानीय निवासी
यहां-वहां से ढोह रहे पानी
पानी न आने के कारण अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चार दिन से पानी की सप्लाई नहीं आई है। ऐसे में मजबूरन बावड़ी से पानी ढोहना पड़ रहा है। अधिकारी बोल रहे हैं कि मोटर खराब है, ऐसे में तब तक टैंकर के माध्यम से विभाग पानी मुहैया करवाए। -मंजू, स्थानीय निवासी
जल्द बहाली का दिया आश्वासन
पिछले चार दिन से वार्ड के कुछ हिस्सों में पानी की सप्लाई नहीं आ रही थी, इसको लेकर स्थानीय लोग सोमवार को उनसे मिलने पहुंचे थे। इसके बाद वह एक शिष्टमंडल को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में पहुंचे हैं और एसडीओ को मिलकर लोगों को पेश आ रही समस्याओं के बारे में बताया। एसडीओ ने बताया है कि मोटर खराब होने के कारण पानी की सप्लाई नहीं आ रही थी, अब एसडीओ ने आश्वासन दिया है कि जल्द पानी की सप्लाई बहाल करवा दी जाएगी। -संतराम पासी, पार्षद प्रतिनिधि
ट्यूबवेल की 50 एचपी की मोटर खराब हो गई थी, इसके चलते उसकी अल्ट्रानेट 30 एचपी की मोटर से सप्लाई दी जा रही थी, लेकिन ऊंचाई के कारण करीब 20 मकानों में पानी की सप्लाई नहीं जा पा रही है। यह मामला संज्ञान में आ गया है। फिलहाल पानी के टैंकर के माध्यम से वैकल्पिक व्यवस्था करवा दी गई है। जल्द ट्यूबवेल की बड़ी मोटर लगवाकर पानी की सप्लाई सुचारू करवा दी जाएगी। -मंदीप, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग कालका