{"_id":"6a18a3e21d2598c93d01bbfe","slug":"watchman-murdered-in-under-construction-house-attacked-with-iron-rod-and-hammer-panchkula-news-c-87-1-pan1011-136940-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: निर्माणाधीन मकान में चौकीदार की हत्या, सरिए और हथौड़ी से किए वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: निर्माणाधीन मकान में चौकीदार की हत्या, सरिए और हथौड़ी से किए वार
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी भागा, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई राज्यों में छापे
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-11 स्थित एक निर्माणाधीन मकान में चौकीदार की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दान बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई है, जो वहां चौकीदार के तौर पर काम करता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि उसके साथ रह रहे मजदूर राकेश निवासी असम ने लोहे के सरिए और हथौड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मृतक की बहन की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सेक्टर-11 स्थित मकान नंबर-172, जहां निर्माण कार्य चल रहा है, उसकी दूसरी मंजिल पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीन ऑफ क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया। वहां दान बहादुर खून से लथपथ मृत अवस्था में मिला।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि देर रात दान बहादुर और राकेश के बीच झगड़ा हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी ने लोहे के सरिए और हथौड़ी से दान बहादुर पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी रात करीब एक बजे वहां से भाग गया।
विज्ञापन
मृतक की बहन माया जीसी ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-8 पंचकूला में हाउस हेल्पर का काम करती है। उसके मकान मालिक को सेक्टर-11 स्थित निर्माणाधीन मकान के लिए चौकीदार की जरूरत थी। इस पर उसने अपने भाई दान बहादुर को 23 मई को नेपाल से पंचकूला बुलाया था और 27 मई से उसे काम पर लगवाया था।
शिकायत के अनुसार निर्माणाधीन मकान में काम करने वाला मजदूर राकेश भी रात के समय वहीं ठहरता था। वीरवार सुबह उसे सूचना मिली कि उसके भाई का शव मकान की छत पर पड़ा है। मौके पर उसने सीसीटीवी फुटेज देखी, जिसमें आरोपी राकेश उसके भाई के साथ मारपीट करते और हथियारों से हमला करते दिखाई दे रहा है।
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की टीमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में रवाना की हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।