फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Broken slab poses an accident risk.

Panchkula News: टूटी स्लैब दे रही हादसे को न्योता

Wed, 09 Sep 2026 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Broken slab poses an accident risk.
रामगढ़। गांव मदनपुर के नजदीक स्लिप रोड पर पानी निकासी के लिए बनाए गए नाले की कई स्लैब टूट चुकी हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से नाले का समय पर रखरखाव नहीं किया जाता, जिससे समस्या बढ़ती जा रही है। राहगीर मान सिंह, पवन कुमार, रमेश कुमार, राजकुमार और सतीश कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि आने-जाने के लिए अक्सर टूटी स्लैब के ऊपर से गुजरना पड़ता है। रात के समय यहां हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। नाले के पास ही बस स्टॉप शेड भी बना हुआ है, जहां लोगों की आवाजाही रहती है। उन्होंने संबंधित प्राधिकरण से टूटी स्लैब को जल्द ठीक कराने की मांग की है, ताकि किसी राहगीर के साथ दुर्घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed