{"_id":"60882d8f8ebc3e8d320f587c","slug":"war-rooms-should-be-set-up-in-every-district-to-fight-against-corona-deepender-hooda-panchkula-news-pkl411666935","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से ल?ाई के लिये हर जिले में वॉर रूम स्थापित हो : दीपेंद्र हु्ड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से ल?ाई के लिये हर जिले में वॉर रूम स्थापित हो : दीपेंद्र हु्ड्डा
विज्ञापन
चंडीगढ़। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बार-बार आगाह करने के बावजूद हरियाणा सरकार जमीनी सच्चाई से नजर चुरा रही है। महामारी की इस विपत्ति के दौर में भी मानवीय आग्रह का जवाब राजनीतिक-टीका टिप्पणी के जरिए दिया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या हरियाणा में कोई कंट्रोल रूम है जो स्थिति की मॉनीटरिंग कर रहा हो? क्या कोई हेल्पलाइन है जिस पर लोग फोन करके बेड, दवा, आक्सीजन, डॉक्टरी सलाह के लिए गुहार लगा सकें?
सांसद ने सरकार को सुझाव दिए हैं कि हर जिले में एक वॉर रूम की स्थापना की जाए। संबंधित जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जाए जो वॉर रूम का संचालन करे। 24 घंटे एक वरिष्ठ अधिकारी वॉर रूम में जरूर ड्यूटी पर रहे। वॉर रूम के पास अस्पतालों में खाली बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों का पूरा डेटा हो, जिसको पूरी पारदर्शिता से मरीज को दें। अस्थायी अस्पताल की जरूरत पडे़े तो उसके लिए अभी से स्थान चिन्हित किया जाए। वॉर रूम के टेलीफोन और मोबाइल नंबर समाचार पत्रों के माध्यम से आम जनता की जानकारी में लाए जाएं।
उन्होंने कहा कि वार रूम के हेल्पलाइन नंबर ऐसे हों कि जनता को विश्वास हो सके कि संपर्क करने के बाद मरीज को बेड, ऑक्सीजन, दवाइयां आदि हर हाल में मिलेंगी। हुड्डा ने कहा कि पूरे हरियाणा में हॉस्पिटल बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों के बारे में सरकारी दावे जमीनी हकीकत के बिल्कुल विपरीत हैं। प्रदेश में ऑक्सीजन संकट भयावह हो गया है। हरियाणा के कोरोना पीड़ित रोगियों के परिजन बीमारी से ज्यादा सरकार की अव्यवस्था से पीड़ित हैं। गुरुग्राम, रेवाड़ी, पलवल, पानीपत, हिसार आदि जगहों के अस्पतालों में भर्ती मरीजों ने ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ दिया। लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। मरीजों को अस्पतालों में कहां बेड आदि मिलेगा, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। सांसद ने कहा कि वह हर तरह से सहयोग के लिए तैयार हैं।