फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Visit: After inspecting Pinjore-Nalagarh airstrip, Deputy CM gave instructions to expedite the construction

दौरा : पिंजौर-नालागढ़ हवाई पट्टी का निरीक्षण कर डिप्टी सीएम ने दिए निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

Mon, 20 Dec 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Visit: After inspecting Pinjore-Nalagarh airstrip, Deputy CM gave instructions to expedite the construction
पिंजौर। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पिंजौर-नालागढ़ रोड पर स्थित हवाई पट्टी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हवाई पट्टी पर उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने हवाई पट्टी के विस्तारीकरण और बड़े जहाजों की लैंडिंग करवाने की सुविधा उपलब्ध करवाने के बारे में अधिकारियों से विस्तार से बातचीत की। इस दौरान उनके साथ सिविल एविएशन, जिला प्रशासन सहित अन्य आला अधिकारी भी जायजा लेने पहुंचे।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने उपायुक्त महावीर कौशिक को हवाई पट्टी के साथ लगती जमीन का सर्वे करवाने के आदेश दिए ताकि हवाई पट्टी के विस्तारीकरण की योजना को सिरे चढ़ाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से इस हवाई पट्टी पर रात को लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध करवाने पर चर्चा की। उन्होंने मौके पर आसपास के क्षेत्र की सफाई करने के निर्देश देकर कहा कि जल्द मशीनों से सफाई करवाकर यहां माली रखने की व्यवस्था करें। उन्होंने एटीसी टावर और टर्मिनल के निर्माण का स्टेटस भी जाना और समय पर निर्माण कार्य पूरा करने के आदेश दिए। डिप्टी सीएम ने हवाई पट्टी पर हिका (हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ सिविल एविएशन) द्वारा चलाए जा रहे पायलट ट्रेनिंग स्कूल के हर विभाग का निरीक्षण किया। वे प्रशिक्षण स्कूल के क्लास रूम, इंजीनियरिंग रूम, वेटिंग रूम में गए और प्रशिक्षकों से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। यहां उन्होंने हवाई पट्टी पर ट्रेनिंग के लिए उपलब्ध सभी माइक्रो एयरक्राफ्ट का स्वयं जाकर निरीक्षण लिया। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि एयरक्राफ्ट में कौन-कौन सी आधुनिक सुविधाएं हैं। इनके रख-रखाव के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम को अपने कमरे में देख अचंभित हुए छात्र
निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने प्रशिक्षण दे रहे अधिकारियों से छात्रों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और इसके बाद वे अचानक हॉस्टल की तरफ चल पड़े। उपमुख्यमंत्री सीधे हॉस्टल के कमरा नंबर दो में पहुंचे। अपने रूम में अचानक डिप्टी को पाकर यहां अध्ययन कर रहे छात्र अचंभित रह गए। हॉस्टल के कमरे में अपनी टेबल पर स्टडी कर रहा युवक अभिराज उस समय अचंभित रह गया जब यकायक उसने अपने पीछे प्रदेश के डिप्टी सीएम को खडे़ देखा। उसे एक बारगी तो यकीन ही नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही उसकी नजर अन्य अधिकारियों पर पड़ी तो, छात्र ने कहा... सर गुड इवनिंग, वेलकम सर।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने वहां पायलट की ट्रेनिंग ले रहे अभिराज कड़वासरा, कपिल हुड्डा, अरविंद पांडे समेत अन्य छात्रों से बातचीत की और उनसे खाने-पीने व रहने की व्यवस्था के बारे में पूछा। प्रशिक्षु पायलटों ने बताया कि इस सेंटर में एक मल्टी इंजन एयरक्राफ्ट उपलब्ध करवा दीजिए ताकि उन्हें ट्रेनिंग के लिए दूसरी जगह न जाना पड़े। मौके पर ही डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को मल्टी इंजन एयरक्राफ्ट उपलब्ध करवाने की दिशा में काम करने का निर्देश दिया। इस मौके पर नागरिक उड्डयन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सुधीर राजपाल, उपायुक्त महावीर कौशिक, कैप्टन डीके पूनिया, विनोद सिहाग, जेजेपी शहरी जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग, ग्रामीण जिलाध्यक्ष भाग सिंह दमदमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed