फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vishwa Hindu Parishad's foundation day was celebrated with great pomp in Haripur village

Panchkula News: गांव हरिपुर में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

Mon, 18 Aug 2025 11:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad's foundation day was celebrated with great pomp in Haripur village
रायपुररानी। गांव हरिपुर में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में भजन और कीर्तन से हुई, जिससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर विहिप के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास दीक्षित ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद केवल धर्म की रक्षा नहीं करती, बल्कि समाज में एकता, शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने का भी कार्य करती है। हमें अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजते हुए समाज में शांति और भाइचारे का माहौल बनाना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे विहिप के आदर्शों का पालन करेंगे और समाज में धार्मिक सद्भाव बनाए रखने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। इस मौके पर विहिप जिलाध्यक्ष श्रीनिवास दीक्षित, जिलामंत्री प्रदीप राणा, जिला सत्संग प्रमुख अजीत, प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र वर्मा बरवाला, उपाध्यक्ष अनिल राणा, अजय राजपूत पूर्व जिला संयोजक बजरंग दल सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed