{"_id":"5fb430b68ebc3e5fac5abde8","slug":"violation-of-corona-rules-in-mini-buses-pkl-office-news-pkl3943354191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बसों में कोरोना नियमों का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी बसों में कोरोना नियमों का उल्लंघन
विज्ञापन
मिन्नी बस में जुटी भीड़।
- फोटो : PKL OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरनी। पंचकूला-मोरनी रूट पर चलने वाली मिनी बसों में भीड़ होने के चलते सवारियां एक-दूसरे से सटकर खड़ी हो रही हैं। बसों में रोजाना पंचकूला, चंडीगढ़ सहित अन्य शहरों में जाने वाले लोग कभी भी हादसा होने के अलावा कोरोना की चपेट में आ सकते हैं। रोजाना मोरनी से पंचकूला की ओर 7:15 पर जाने वाली बस में सवारियों के बीच सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है।
मोरनी व मांधना गांव से सैकड़ों लोग पंचकूला की ओर जाते हैं। बसों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए भी लगातार मिनी बसों को ही मुख्य रूटों पर दौड़ाया जा रहा है।
मोरनी से सुबह 7:15 चलने वाली बस में काफी संख्या में लोग सफर करते हैं। पंचकूला बस स्टैंड से मोरनी की ओर 8:45 और ढाई बजे वाया चंडीमंदिर होकर मोरनी पहुंचने वाली बस में भी काफी भीड़ होती है। इन समय सारणियों पर बड़ी बसें चलाने की आवश्यकता है।