फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Villagers expressed fear of scams in RTI

Panchkula News: आरटीआई में ग्रामीणों ने जताई घोटालों की आशंका

Wed, 20 Dec 2023 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Villagers expressed fear of scams in RTI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रायपुररानी। कस्बे की ग्राम पंचायत की ओर से किए जा रहे कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने आरटीआई लगाकर जवाब मांगा। समाजसेवी देवेंद्र बाजवा व ग्रामीण सुरेश कुमार ने पंचायत विभाग से रायपुररानी पंचायत के किए कार्यों का ब्योरा मांगा था। जवाब में पंचायत विभाग ने उलझे हुए जवाब दिए।
देवेंद्र बाजवा ने कहा कि उन्होंने स्पीड ब्रेकर लगाने, पंचायत द्वारा माता समलासन देवी मंदिर मेले पर खर्च, कस्बे में एलईडी लाइट सहित कई ब्योरे मांगे थे। वहीं, सुरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने भी स्पीड ब्रेकर को लेकर आरटीआई लगाई थी। जवाब में विभाग ने दोनों व्यक्तियों को अलग अलग जवाब दिया।
विज्ञापन

एक आरटीआई में बताया कि पंचकूला-नारायणगढ़ हाइवे पर कोई स्पीड ब्रेकर नहीं है। वहीं दूसरी आरटीआई में बताया कि पंचकूला-नारायणगढ़ हाइवे पर स्पीड ब्रेकर लगा है। वहीं, देवेंद्र ने बताया कि आरटीआई से पता लगा है कि पंचायत विभाग ने 2.47 लाख रुपए का रायपुररानी मेले में साफ-सफाई व पानी-पिलाने पर खर्च किया है। साथ ही देवेंद्र बाजवा ने कस्बे में लगी एलईडी लाइट लगाने के जवाब में विभाग ने बताया कि कस्बे में कोई भी एलईडी लाइट नहीं लगाई गई है लेकिन पंचायत के डाले गए प्रस्ताव-2 व प्रस्ताव-7 के मुताबिक कस्बे में एलईडी लाइट लगाई गई हैं, जिनकी संख्या 185 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई द्वारा सरपंच पर लगाए आरोपों पर जवाब देते हुए सरपंच परमजीत कौर ने बताया कि रायपुररानी पंचायत की ओर से माता समलासन देवी मंदिर मेले पर पंचायत ने कोई अतिरिक्त खर्च नहीं किया, केवल साफ सफाई व पानी व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया।
वहीं, स्पीड ब्रेकर पर सरपंच ने बताया कि पहले पंचकूला-नारायणगढ़ मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाए थे, जिन्हें पीडब्ल्यूडी विभाग से नोटिस मिलने के बाद हटाकर कस्बे की गलियों में लगाया गया।

वहीं, आरटीआई में एक व्यक्ति को शब्दावली गलत होने की वजह से जवाब गलत मिला है, जिसे ठीक कर जल्द जानकारी दी जाएगी। ग्रामीणों के एलईडी लाइट वाले आरोपों का जवाब देते हुए सरपंच ने बताया कि कस्बे में 185 एलईडी लाइट लगवाई गई हैं जिनका बिल पंचायत के पास मौजूद है। पंचायत ने पिछले फिलामेंट पर ही एलईडी लाइट लगाई हैं लेकिन आरटीआई में दिए जवाब में स्ट्रीट लाइट को वर्णित किया है, जोकि पंचायत ने नई नहीं लगाई हैं, केवल बल्ब ही पुरानी पंचायत द्वारा लगाए फिलामेंट में फिट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article