फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police have strengthened the blockade on the Mauli Jagran-Rajiv Colony road.

Panchkula News: मौलीजागरां-राजीव कॉलोनी सड़क पर पुलिस ने मजबूत की नाकाबंदी

Sat, 26 Sep 2026 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Police have strengthened the blockade on the Mauli Jagran-Rajiv Colony road.
मनीमाजरा। मौलीजागरां थाना पुलिस ने नशे के कारोबार और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए दिन-रात गश्त करने के साथ संदिग्ध स्थानों पर नाके लगाकर जांच कर रही है। पुलिस को जहां भी नशे की बिक्री या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलती है, वहां तुरंत कार्रवाई की जा रही है। मौलीजागरां कांप्लेक्स के सामने पंचकूला की राजीव कॉलोनी होने के कारण पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार राजीव कॉलोनी से कुछ असामाजिक तत्व मौलीजागरां इलाके में आकर गतिविधियों को अंजाम देने के बाद वापस हरियाणा की ओर चले जाते हैं। इसको देखते हुए थाना प्रभारी मोहित सिंह ने दोनों क्षेत्रों के बीच आने-जाने वाले सड़क पर लगातार नाका लगाकर निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

प्रधान मोहम्मद इरफान उर्फ काला ने कहां कि मौलीजागरां थाना क्षेत्र बड़ा है। इसमें मौलीजागरा कांप्लेक्स, विकास नगर समेत कई गांव आते हैं। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर हरियाणा पुलिस को भी चंडीगढ़ पुलिस का सहयोग करना चाहिए, ताकि नशा बेचने वालों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

वहीं, नॉर्थ ईस्ट डिवीजन के डीएसपी राम गोपाल की ओर से भी मौलीजागरां, विकास नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों में पुलिस-पब्लिक बैठकें कर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। आईजी पुष्पेंद्र कुमार और एसएसपी कंवरदीप कौर भी मौलीजागरां में कैंप लगाकर लोगों की समस्याएं सुन चुके हैं और नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने की अपील कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed