फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Village guardian scheme will now be monitored from the Chief Minister's Office

Haryana: अब मुख्यमंत्री कार्यालय से होगी ग्राम संरक्षक योजना की निगरानी, प्रकोष्ठ लेगा फीडबैक

Sat, 22 Oct 2022 02:24 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 22 Oct 2022 02:24 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने ग्राम संरक्षण योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शमशानघाटों, आंगनवाड़ी केंद्रों, व्यायामशालाओं, स्कूलों व परिवार पहचान पत्र इत्यादि के कार्यों का सप्ताह में अवकाश वाले दिन या कार्यालय से छुट्टी के बाद अवलोकन करें।

विज्ञापन
Village guardian scheme will now be monitored from the Chief Minister's Office
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्राम संरक्षक योजना के तहत आबंटित कार्यों की निगरानी के लिए अब सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय करेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीएम कार्यालय में एक अलग से प्रकोष्ठ बनाने के आदेश दिए हैं। यह प्रकोष्ठ अधिकारियों द्वारा गोद लिए गए गांवों की फीडबैक रिपोर्ट लेगा और विश्लेषण करेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ग्राम संरक्षण योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता के दौरान अधिकारियों को इस बात के भी निर्देश दिए कि वे शमशानघाटों, आंगनवाड़ी केंद्रों, व्यायामशालाओं, स्कूलों व परिवार पहचान पत्र इत्यादि के कार्यों का सप्ताह में अवकाश वाले दिन या कार्यालय से छुट्टी के बाद अवलोकन करें। ग्राम विकास कार्यों की मॉनिटरिंग विकास एवं पंचायत विभाग भी करता है।
विज्ञापन


गांवों में मौत की सूचना चौकीदार देगा
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गांव में हुई मौतों की सही सूचना गांव के चौकीदार को देनी होगी और संबंधित सभी विभाग संयुक्त रूप से इसका रिकॉर्ड अपडेट करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम दर्शन व नगर दर्शन पोर्टल से अलग सीएम विंडो की तरह मुख्यमंत्री कार्यालय में यह प्रकोष्ठ कार्य करेगा और मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर इसकी निगरानी की जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 5 आयु वर्ग के बच्चों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी आवंटित गांव में ये कार्य पूर्ण देखरेख के साथ करें और अंकों के आधार पर आकलन रिपोर्ट तैयार कर गांव की रैंकिंग करें। परिवार पहचान पत्र में दिव्यांग वाले कॉलम में जन्म से हुई अन्य गंभीर बीमारियों का भी उल्लेख करें। बैठक में विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, मानव संसाधन विभाग के विशेष सचिव डॉ. आदित्य दहिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed