फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vigilance caught Municipal Corporation employee taking bribe of Rs 30 thousand

Panchkula News: विजिलेंस ने नगर निगम कर्मचारी को 30 हजार रिश्वत लेते दबोचा

Thu, 22 Feb 2024 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Vigilance caught Municipal Corporation employee taking bribe of Rs 30 thousand
चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के एक कर्मचारी को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने लुधियाना के अमरपुरा निवासी अमरदीप सिंह बांगड़ जो जगजीत नगर में अपना दफ्तर चला रहा है, उसे नगर निगम के अधिकारियों के नाम पर 30 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में दबोचा है।
विज्ञापन

आरोपी को लुधियाना के प्रीत नगर शिमलापुरी के रहने वाले नरेश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन में दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर दबोचा गया। आरोपी अमरदीप सिंह बांगड़ ने नगर निगम लुधियाना से एनओसी जारी करवाने के बदले उससे 30 हजार की रिश्वत ली थी। इस शिकायत की पड़ताल के दौरान पाया गया कि शिकायतकर्ता के पिता मदन लाल ने साल 2022 में मकान खरीदा था। उसे उक्त मकान को आगे बेचने के लिए एनओसी की जरूरत थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि अमरदीप सिंह बांगड़ ने दावा किया था कि वह गिल गांव के पटवारखाने (राजस्व दफ्तर) में काम करता है। वह 30 हजार की रिश्वत देकर जल्द एनओसी जारी करवा सकता है, क्योंकि वह नगर निगम लुधियाना के अधिकारियों/ व कर्मचारियों को जानता है। उसके भरोसे पर शिकायतकर्ता ने 30 हजार रुपये अमरदीप सिंह बांगड़ को अपने दोस्त ओम प्रकाश की मौजूदगी में उसके कार्यालय में दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनओसी जारी करवाने में असफल रहने पर आरोपी अमरदीप सिंह बांगड़ ने शिकायतकर्ता को 40 हजार का चेक दिया और 40 हजार निकलवाने के बाद उसको 10 हजार रुपये वापस करने के लिए कहा। दस्तखत मेल न होने के कारण यह चेक पास नहीं हो सका। जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा अमरदीप सिंह बांगड़ के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed