फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vigilance arrested ASI taking bribe of 17 thousand rupe

विजिलेंस ने एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथो किया गिरफ्तार

Sat, 05 Nov 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Vigilance arrested ASI taking bribe of 17 thousand rupe
पंचकूला। विजिलेंस की टीम ने सेक्टर-5 थाने में तैनात एएसआई विक्रम सिंह को 17 हजार रुपये रिश्वत लेते शुक्रवार शाम को रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस ने सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि एएसआई पहले 43 हजार रुपये रिश्वत ले चुका है। विजिलेंस थाने में एएसआई के खिलाफ डेराबस्सी निवासी ने शिकायत दिया था।
विज्ञापन

आरोपी एएसआई विक्रम सिंह सेक्टर-5 थाने में तैनात है। उसने डेराबस्सी स्थित हरिपुर गांव के जसबीर सिंह से रिश्वत देने का दबाव बनाकर सेक्टर-5 बुलाया था। विजिलेंस को दी शिकायत में जसबीर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी को किडनी की बीमारी थी। उन्होंने अपने एक जानकार अनिल भल्ला से 50 हजार रुपये इलाज के लिए मांगे थे। अनिल भल्ला ने उन्हें 45 लाख रुपये का चेक दिया जो कि दीपक कुमार का था। भल्ला ने कहा कि एकाउंट में चेक लगाने के बाद 50 हजार रुपये खुद रख लेना और बाकी रुपये लौटा देना। उसने अपने एक्सिस बैंक में चेक लगाया जो कि बाउंस हो गया और वह चेक बाद में अनिल भल्ला को लौटा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद चेक बैंक में लगाने पर दीपक कुमार ने पुलिस में शिकायत दी। चेक बाउंस होने की शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-5 थाने में एसीपी और एसएचओ ने बुलाकर उसके बयान दर्ज किए। इसके बाद एएसआई विक्रम सिंह ने अदालत में ले जाकर उसके बयान करवाए। वापसी में एएसआई विक्रम सिंह ने जसबीर सिंह से एक लाख रिश्वत की मांग की। रिश्वत नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। जसबीर ने उसके पास एक लाख रुपये नहीं होने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नवंबर को 43 हजार रुपये लिए
1 नवंबर को जसबीर पर दबाव बनाकर एएसआई विक्रम सिंह ने 43 हजार रुपये रिश्वत लिए थे। उसके बाद 4 नवंबर को 20 हजार रुपये और देने का दबाव बनाया, लेकिन जसबीर ने 17 हजार रुपये ही उसके पास होने की बात बताई। इस पर एएसआई विक्रम ने उसे 17 हजार रुपये लेकर सेक्टर-5 में आने को कहा। उधर जसबीर ने मामले की लिखित शिकायत पहले ही विजिलेंस थाने में दे दी थी। रिश्वत देने के समय विजिलेंस की टीम सेक्टर-5 में तैनात थी। पैसा देते ही तुरंत उसी समय एएसआई विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर उसका सेक्टर-6 सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed