{"_id":"5df158d18ebc3e87a10df4e1","slug":"victim-changes-her-statement-in-court-pkl-office-news-pkl359670753","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचकूलाः एसएचओ और होमगार्ड जवान पर लगे आरोपों से पीड़िता मुकरी, बताए पारिवारिक रिश्ते","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंचकूलाः एसएचओ और होमगार्ड जवान पर लगे आरोपों से पीड़िता मुकरी, बताए पारिवारिक रिश्ते
Thu, 12 Dec 2019 01:53 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला सेक्टर-5 एमडीसी के एससीओ नंबर-137 स्थित सैलून की महिला मैनेजर के शारीरिक शोषण और उससे पैसों की उगाही के मामले ने अचानक यू-टर्न ले लिया। सैलून की महिला मैनेजर ने अदालत में अपने 164 के बयान दर्ज कराए। बयानों में महिला ने उससे छेड़छाड़ की बात को सिरे से खारिज किया। साथ ही होमगार्ड जवान जसनपाल से अपने पारिवारिक रिश्ते होने बताए। उसने निजी काम के लिए पैसे देने की कही बात है।
हैरत की बात यह है कि जहां जिला पुलिस का हर उच्च पदस्थ अधिकारी मंगलवार को मीडिया के सवालों के जवाब तक नहीं दे पा रहा था। वहीं, बुधवार को पुलिस विभाग ने प्रेस नोट जारी कर दोनों पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों को झूठा ठहराया। इससे पहले उक्त सैलून के मालिक एवं चंडीगढ़ निवासी पंकज शर्मा की शिकायत पर थाना मनसा देवी के एसएचओ रविकांत और होमगार्ड जवान जसनपाल पर केस दर्ज किया गया था।
दोनों पर सैलून की महिला मैनेजर से छेड़छाड़ और उससे दस हजार रुपये की उगाही के आरोपों पर आईपीसी की धारा 354-डी व 384 के तहत केस दर्ज किया गया था। फिर आरोपी रविकांत को थाना एसएचओ के पद से हटाते हुए निलंबित कर दिया गया। शिकायत सहित पुलिस को दी गई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को दूसरे आरोपी होमगार्ड जवान जसनपाल को गिरफ्तार किया था।

होमगार्ड जवान को रात तक छुपाती रही जिला पुलिस
हैरत की बात यह है कि पुलिस ने आरोपी होमगार्ड जवान जसनपाल को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जिला पुलिस आरोपी को बुधवार रात तक मीडिया से छुपाती रही। यही कारण है कि आरोपी जसनपाल को रात तक कोर्ट के समक्ष पेश नहीं किया गया। जिला पुलिस देर रात आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर आगामी पूछताछ के लिए उसका रिमांड हासिल करेगी।
सीसीटीवी वीडियो फुटेज में आरोपी जसनपाल कर रहा अश्लील इशारे
आरोपी जसनपाल सीसीटीवी फुटेज में महिला मैनेजर को अश्लील इशारे करते नजर आ रहा है। साथ ही पैसे गिनते हुए भी दिखाई दे रहा है। सैलून मालिक के बयानों के अनुसार होमगार्ड जवान ने दस हजार रुपये लेने के बाद तत्कालीन एसएचओ रविकांत को फोन किया। रविकांत ने उसे दस हजार रुपये लाने को तो बोला ही, साथ ही महिला मैनेजर को डॉल्फिन चौक पर मिलने को कहा।
सैलून मालिक के बयानों के मुताबिक दोनों पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से महिला मैनेजर को तंग किया जा रहा था। आरोप हैं कि होमगार्ड जवान महिला मैनेजर को सैलून बंद करवाने की धमकियां देता था। दोनों पुलिसकर्मियों पर महिला मैनेजर को परेशान और ब्लैकमेल करने के आरोप हैं। लेकिन महिला मैनेजर के अदालत में दिए 164 के बयानों से मामले ने यू-टर्न ले लिया है। इससे सैलून मालिक पंकज शर्मा के बयान झूठे पड़ रहे हैं।
संबंध बनाने पर मंथली वसूली से छूट
आरोप हैं कि एसएचओ रविकांत के कहने पर सैलून से दस हजार रुपये मंथली ली जाती रही। सीसीटीवी फुटेज में होमगार्ड जवान पैसों को गिनती करता भी दिखाई दे रहा है। आरोपी जसनलाल सैलून में कह रहा है कि तुम केवल दस हजार ही देते हो, जबकि अन्य बीस हजार रुपये देते हैं। बीस हजार नहीं देने पर वह सैलून बंद करवाने की धमकी दे रहा है। आरोप हैं कि होमगार्ड जसनलाल ने महिला मैनेजर से कहा कि तुम उसके और एसएचओ रविकांत के साथ संबंध बनाओ, तो तुम्हें मंथली नहीं देनी पड़ेगी और न ही कोई पुलिसकर्मी तंग करेगा।