{"_id":"657dff3f6146fea7c101d2a6","slug":"vaccination-will-be-started-at-the-district-level-to-defeat-tb-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-5401-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: टीबी को हराने के लिए जिला स्तर पर वैक्सीनेशन की होगी शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: टीबी को हराने के लिए जिला स्तर पर वैक्सीनेशन की होगी शुरूआत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। टीबी को हराने के लिए जिला स्तर पर वैक्सीनेशन की शुरूआत की जाएगी। इसका ट्रायल जनवरी के पहले सप्ताह से शुरू होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से ट्रायल शुरू करने की प्लानिंग बनाई जा रही है। इसके लिए मरीजों को तैयार करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें गांवों में डॉक्टरों के अलावा नर्सिंग ऑफिसर, आशा वर्कर्स की मदद भी ली जाएगी। इसके लिए जल्द ही टीम का गठन किया जाएगा। टीम का गठन करने के बाद लोगों का टीबी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन किया जाएगा।
टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए बीसीजी वैक्सीनेशन किया जाने का प्लान स्वास्थ्य विभाग ने बनाया है। इसमें यह अभियान पंचकूला के अलावा हरियाणा के 11 जिलों के लिए बनाया गया है। इसमें सभी को टीबी से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसमें उन्हीं मरीजों को वैक्सीनेशन के लिए चुना गया है जिसमें टीबी के अलावा अन्य बीमारी नहीं होगी। इसके लिए पहले टीबी के मरीजों की काउंसलिंग की जाएगी। अभी तक जिले में टीबी के 956 मरीज कुल हैं। इनकी जांच सहित रिपोर्ट के बाद इन्हें वैक्सीनेशन दी जाएगी।
पंचकूला की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि बेसिल कैलमेट गुएरिल वैक्सीन को लगाने के लिए पहले फेज में 18 से 60 साल के लोगों को रखा गया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से डायबिटीज, सहित अन्य बीमारी के लोगों को काउंसलिंग कर लगाया जाएगा। इसके लिए डोर टू डोर काउंसलिंग की जाएगी। इसके बाद ही मरीज की कंडीशन और उसके तैयार होने पर इसे लगाने की तैयारी की गई है। इस वैक्सीन को पंचकूला, सोनीपत, भिवानी, झज्जर, अंबाला, हिसार, जींद, कैथल रोहतक, जींद, मेवाल का शामिल किया गया है। वहीं अभी पहले फेज के ट्रायल में गर्भवती महिलाओं को यह टीका नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन
टीबी को हराने के लिए लगातार स्वास्थ्य विभाग की ओर से काम किया जा रहा है। इसके लिए बीसीजी वैक्सीनेशन लगाने का काम जनवरी के पहले हफ्ते से शुरू करने का प्लान है। इसके लिए लोगों की काउंसलिंग करने के बाद टीबी को हराने की वैक्सीनेशन लगाई जाएगी। इसके लिए डोर टू डोर सवे भी करेंगे। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6