फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   United Kisan Morcha will celebrate Black Day across the country today

Panchkula News: संयुक्त किसान मोर्चा आज देशभर में मनाएगा काला दिवस

Tue, 03 Oct 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
United Kisan Morcha will celebrate Black Day across the country today
चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व महासंघों का संयुक्त मंच 3 अक्तूबर को पूरे भारत में काला दिवस मनाएगा। इस दौरान किसानों के लखीमपुर खीरी नरसंहार के मुख्य साजिशकर्ता गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त कर मुकदमा चलाने की मांग की जाएगी।संयुक्त किसान मोर्चा के नेता दर्शन पाल ने सोमवार को जारी प्रेस बयान में बताया कि देश भर के किसान और श्रमिक 3 अक्तूबर को सभी राज्यों में जिला व तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे और केंद्र सरकार के पुतले फूंकेंगे। साथ ही सार्वजनिक बैठकें कर काला दिवस मनाया जाएगा। इस आंदोलन का फैसला, संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व महासंघों के संयुक्त मंच की ओर से गत 24 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित किसानों और श्रमिकों के अखिल भारतीय संयुक्त सम्मेलन में लिया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस विरोध की मुख्य मांग 3 अक्तूबर, 2021 को लखीमपुर खीरी में किसानों के नरसंहार के कथित साजिशकर्ता गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करना और उनके खिलाफ मुकदमा चलाना है। मंत्री और उनके बेटे आशीष मिश्रा टेनी इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड थे और इस हमले में चार किसान नक्षत्र सिंह, गुरविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह और दलजीत सिंह और एक पत्रकार रमन कश्यप मारे गए थे। यह कांड तीन कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान संघर्ष को दबाने की भाजपा की साजिश का हिस्सा था। हालांकि, संयुक्त किसान संघर्ष, जिसे केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और महासंघों के संयुक्त मंच द्वारा सक्रिय रूप से समर्थन प्राप्त था, प्रधानमंत्री को माफी मांगने और संसद में तीन कृषि अधिनियमों को निरस्त करने पर मजबूर करने में सफल रहा था।
विज्ञापन

दर्शनपाल ने कहा कि पिछले दो साल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजय मिश्रा टेनी से इस्तीफा देने या उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त करने के लिए नहीं कहा। एफआईआर में नाम होने के बावजूद प्रधानमंत्री किसानों की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता को बचा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले में हस्तक्षेप करने और दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश देने के बाद ही उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने आशीष मिश्रा टेनी और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। राज्य सरकार द्वारा निर्दोष किसानों को भी गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed