फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Union Finance Minister Sitharaman will come to Panchkula on September 24

24 सितंबर को पंचकूला आएंगी केंद्रीय वित्तमंत्री सीतारमण

Thu, 23 Sep 2021 02:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Union Finance Minister Sitharaman will come to Panchkula on September 24
पंचकूला। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 24 सितंबर को पंचकूला आ रही हैं। वह नरेंद्र मोदी के शासकीय 20 वर्ष के कार्यकाल पर आयोजित होने वाली गोष्ठी व मेगा वैक्सीनेशन कैंप में शामिल होंगी। यह जानकारी हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को लेकर 17 सितंबर से लेकर 8 अक्तूबर तक देशभर में ‘सेवा और समर्पण’ अभियान चलाया जा रहा है। सेवा और समर्पण अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी, पर्यावरण अन्य सेवा गतिविधियों के साथ प्रदर्शनी, विचार गोष्ठियां आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि इसी अभियान के चलते केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 24 सितंबर को पंचकूला आ रही हैं। आर्थिक सुधारों पर आयोजित गोष्ठी जिसका शीर्षक ‘आर्थिक सुधार एवं मोदी’ के माध्यम से चर्चा करने के लिए वह आ रही हैं। वित्तमंत्री एक अन्य सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम मेगा वैक्सीनेशन कैंप में भी शिरकत करेंगी। यह वैक्सीनेशन कैंप सेक्टर-17 के कम्युनिटी सेंटर में लगाया जा रहा है। इस दौरान लगभग एक हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed