{"_id":"67a1225ec36d001a480945d8","slug":"under-17-womens-cricket-competition-karnataka-defeated-uttarakhand-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-14728-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-17 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता : कर्नाटक ने उत्तराखंड को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-17 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता : कर्नाटक ने उत्तराखंड को हराया
विज्ञापन
पंचकूला। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की 68वीं नेशनल स्कूल गेम में सोमवार को अंडर-17 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 में शुभारंभ हुआ। पहला मैच कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच खेला गया। कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी कर 15 ओवरों में 107 रन बनाए। उत्तराखंड की टीम 83 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस मैच को कर्नाटक की टीम ने 24 रनों से जीत लिया। इस प्रतियोगिता में देशभर के अलग-अलग राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और बोर्ड संस्थानों की 25 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। पांच अलग-अलग खेल के मैदानों में प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है। यह प्रतियोगिता सात फरवरी तक चलेगी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 में हुआ। इसका उद्घाटन एसडीएम चंद्रकांत कटारिया ने बताैर मुख्य अतिथि किया। मुख्य अतिथि ने 25 टीमों की परेड की सलामी ली। सेक्टर-19 स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि जिला पंचकूला को 68वें नेशनल स्कूल गेम के अंडर-17 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता की मेजबानी करने का मौका मिला है। इस मौके पर एसजीएफआई आब्जर्वर एवं उप-निदेशक सुनील भारद्वाज, जिला खेल अधिकारी नील कमल, सतलुज पब्लिक स्कूल के सीईओ कृत सराय, खंड शिक्षा अधिकारी डाॅ. अनूप, जोगिद्र, सीमा और सुमन, एईओ दयानंद, विपुल शर्मा, राष्ट्रीय टूर्नामेंट तकनीकी समिति के सदस्य ओम प्रकाश, अमरजीत कुमार, विपुल शर्मा, कोच मुकेश कुमार, कोच शुभकरन सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
ये टीमें ले रहीं हैं प्रतियोगिता में हिस्सा
पंचकूला में होने वाली अंडर-17 प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, छतीसगढ़, सीबीएसई वेलफेयर स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन, आईसीएसई, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, आईपीएससी, झारखंड, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, केरल, केवीएस, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नवोदय विद्यालय, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडू, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की टीमें हिस्सा ले रहीं हैं।