{"_id":"69d2c1baf22e1e47b20ea0b9","slug":"two-youths-killed-in-collision-with-speeding-truck-panchkula-news-c-87-1-pan1007-134963-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत
विज्ञापन
रायपुररानी में देर रात हादसा, गलत दिशा में आए ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; चालक के खिलाफ केस दर्जे
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। रायपुररानी क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब गलत दिशा में आए ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
गांव खटोली निवासी निशांत अपने छोटे भाई अरुण और चचेरे भाई दीक्षित के साथ 4 अप्रैल की रात बड़ोना कलां से लौट रहे थे। रात करीब 12:15 बजे जब वे पीर बाबा मजार के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने अचानक गलत दिशा में आकर उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि अरुण और दीक्षित सड़क पर गिर पड़े और ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान साथ चल रहा निशांत बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक को रोक लिया। चालक की पहचान अभिषेक ठाकुर निवासी जिला चंबा (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 स्थित अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।