{"_id":"685c4dad3b15a761a401f661","slug":"two-teenagers-attacked-with-a-knife-one-suffered-serious-injury-to-his-genitals-panchkula-news-c-87-1-pan1009-124028-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दो किशोरों पर चाकू से हमला, एक को गुप्तांग पर लगी गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दो किशोरों पर चाकू से हमला, एक को गुप्तांग पर लगी गंभीर चोट
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-19 के सीआईडी पार्क में उस समय हड़कंप मच गया जब दो किशोरों पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस हमले में एक 14 साल के किशोर के गुप्तांग पर गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरे के सीने के पास चाकू मारा गया है। इस वारदात के बाद दोनों को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल ले जाया गया, यहां इनका इलाज जारी है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार घायल किशोरों में सेक्टर-19 निवासी फिजान (14 वर्ष) और बलटाना निवासी नकुल है। दोनों शाम के समय पार्क में टहलने आए थे। फिजान ने बताया कि करीब आठ अज्ञात लड़के अचानक पार्क में आए और दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। फिजान के गुप्तांग पर वार किया गया, वहीं, नकुल के सीने में चाकू मारा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी चेक कर रही है।