फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two robbers who robbed a taxi at gunpoint near Radha-Krishna temple arrested

Panchkula News: राधा-कृष्ण मंदिर के पास गन पॉइंट पर टैक्सी लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

Fri, 21 Mar 2025 01:54 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Fri, 21 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two robbers who robbed a taxi at gunpoint near Radha-Krishna temple arrested
मोहाली। फेज-2 में राधा कृष्ण मंदिर के पास 12 मार्च को स्विफ्ट कार में आए चार लुटेरे गन पॉइंट पर जो टैक्सी लूट ले गए थे, उस मामले को सीआईए ने हल कर लिया है। सीआईए पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो की गिरफ्तारी बाकी है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में से एक 18 साल का है। दूसरे आरोपी की पहचान 25 वर्षीय प्रितपाल सिंह उर्फ काला निवासी गांव बडवाला पुलिस स्टेशन बस्सी पठाना जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है। वह 9वीं पास है।
विज्ञापन

आरोपियों से एक बुलेट मोटरसाइकिल जो उन्होंने टीडीआई सिटी से चोरी की थी और एक स्विफ्ट डिजायर कार जो पिस्टल दिखाकर छीनी थी को बरामद कर लिया है। जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने अपराध कबूल करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने 12/13 मार्च की रात को फेज-1 पुलिस स्टेशन के इलाके से पिस्टल दिखाकर एक स्विफ्ट डिजायर टैक्सी छीनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी रात को उन्होंने बलौंगी पुलिस स्टेशन के इलाके से एक बुलेट मोटरसाइकिल भी चोरी की थी। इसके संबंध में पुलिस स्टेशन बलौंगी में मामला दर्ज किया था। इसके अलावा उन्होंने उसी रात सेक्टर-49 चंडीगढ़ पुलिस स्टेशन के क्षेत्र से पिस्टल दिखाकर एक कार को रोका और ड्राइवर से कार की बैटरी, टच स्टीरियो प्लेयर और कुछ नकदी भी छीन थी। इस संबंध में संबंधित चंडीगढ़ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

सीसीटीवी कैमरे में लुटेरों की गाड़ी हुई थी ट्रेस
वारदात टैक्सी ड्राइवर नवदीप के साथ हुई जो खरड़ से सवारियां छोड़कर वापस अपने स्टैंड पर आ रहा था। सीसीटीवी कैमरे में लुटेरों की गाड़ी ट्रेस हुई थी। स्विफ्ट डिजायर में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ था जो लुटेरों ने करीब 10 किलोमीटर दूर चप्पड़चिड़ी के पास डिएक्टिवेट कर दिया था। हालांकि वारदात के तुरंत बाद पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पीसीआर पार्टी और फेज-1 थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने नवदीप के बयान दर्ज करने के बाद अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
फेज-1 बैरियर के पास से लुटेरे करने लगे थे पीछा
फेज-2 में राज टैक्सी स्टैंड (टूर एंड ट्रैवल) के मालिक राजविंदर सिंह ने बताया था कि नवदीप उनके स्टैंड पर ड्राइवर है। वह स्विफ्ट डिजायर में सवारियां लेकर देहरादूर गया था। देहरादून से उसने खरड़ सवारियां छोड़नी थी। बुधवार रात करीब सवा 12 बजे जब वह खरड़ से सवारियां छोड़कर स्टैंड पर गाड़ी खड़ी करने आ रहा था तो फेज-1 बैरियर के पास उसने खाने का कुछ सामान पैक करवाया। वहीं से लुटेरे अपनी कार में उसके पीछा करने लगे थे। जब नवदीप फेज-2 राधा कृष्ण मंदिर के पास पहुंचा तो लुटेरों ने उसे ओवरटेक करके अपनी गाड़ी उसके आगे लगा दी थी।

गाड़ी में चार लोग सवार थे, जिनमें से दो युवक गाड़ी से बाहर निकले। उनमें से एक के पास पिस्टल थी। एक लुटेरे ने नवदीप से कैश के बारे में पूछा तो नवदीप ने कहा कि उसके पास कैश नहीं है। तभी दूसरे युवक ने पिस्टल तानकर उसे गाड़ी से बाहर निकाला और एक युवक उसकी डिजायर गाड़ी लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed