फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two patients on one bed, glucose being administered on a wheelchair, patients feeling dizzy in the toilet

Panchkula News: एक बेड पर दो मरीज, व्हीलचेयर पर चढ़ा रहे ग्लूकोज, शौचालय में मरीजों को आ रहे चक्कर

Wed, 23 Oct 2024 04:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Two patients on one bed, glucose being administered on a wheelchair, patients feeling dizzy in the toilet
दो दिन से भर्ती मरीजों को नहीं मिल रहा इलाज, प्लेटलेट्स की शिकायत लेकर पहुंचे लोगों हालत है खराब
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। आधी रात को सीएम द्वारा मुआयना करने के बाद भी नागरिक अस्पताल के हालात नहीं सुधरे हैं। इमरजेंसी से लेकर वार्डों तक गंदगी का आलम है। मरीज और तीमारदार बेहाल हैं। एसी और पंखे नहीं चलने के कारण वार्डों में उमस है। हालात इस कदर बदतर हैं कि शौचालय में मरीजों को चक्कर आ रहे हैं। व्यवस्था के नाम पर एक बेड पर दो से तीन मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा व्हीलचेयर पर बैठाकर मरीजों को ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है।
लोगों का कहना है कि सीएम के दौरे के बाद भी व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ है। मरीजों के परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर भी बदतमीजी से बात करने का आरोप लगाया है। इमरजेंसी के येलो, ग्रीन वार्ड में भर्ती मरीजों का कहना है कि दिनभर उमस भरी गर्मी के कारण हालात में कोई सुधार नहीं हो पाया है। ग्लूकोज लगाने के बाद स्टाफ के लोग पलटकर देखने भी नहीं आ रहे हैं। बता दें कि सीएम नायब सिंह सैनी ने सोमवार आधी रात को नागरिक अस्पताल का मुआयना किया था। इस दौरान मरीजों की देखभाल में चतुर्थ श्रेणी से लेकर सभी कर्मचारी डट गए थे। जैसे ही रात को सीएम लौटे हालात पहले जैसे हो गए।
विज्ञापन


प्लेटलेट्स डाउन, शौचालय में गंदगी
मेरे बेटे केशव के प्लेटलेट्स डाउन है। इसके बाद भी उसको बेड नहीं मिला है। एक बेड पर तीन-तीन मरीज भर्ती हो रहे हैं। शौचालय में गंदगी का आलम है। बेटा वहां गया तो चक्कर आ गया। शौचालय की सफाई नहीं होती है। इस कारण बदबू का आलम है। -रामसागर, तीमारदार
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड में है उमस, एसी नहीं कर रहे काम
इमरजेंसी वार्ड में भीड़ की वजह से काफी उमस है। मेरे पति रामकुमार इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हैं। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण पंखे काम नहीं कर रहे हैं। एक बेड पर दो-दो लोगों को रखने से उमस और गर्मी का आलम है। इस समस्या का हल नहीं निकाला जा सका है। वार्ड में एसी दिखाने के लिए लगा है। अभी तक यह चल नहीं पा रहा है। सीएम के आने के बाद भी अव्यवस्था बनी है। ग्लूकोज लगाने के बाद स्टाफ नर्स बुलाने के बाद भी नहीं आती है। इस कारण हालात बहुत बुरे हैं। - मंजू, तीमारदार

सीएम के सामने किया दिखावा
अस्पताल में सीएम आने के दौरान सभी बेड पर अटेंडेंट खड़े थे। सीएम के जाने के बाद हालात पहले जैसे हो गए। समय पर ग्लूकोज नहीं चढ़ा रहे हैं। इसके अलावा इंजेक्शन भी समय पर नहीं दे रहे हैं। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में तैनात स्टाफ भी बदतमीजी से बात करता है। -मनोज कुमार, मरीज


अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड सहित सभी जगह सफाईकर्मी लगाए गए हैं। अगर वे अपना काम ईमानदारी से नहीं करेंगे तो स्वास्थ्य विभाग उन पर सख्त कार्रवाई करेगा। इसके लिए सभी को सख्त निर्देश दिए गए हैं। डॉक्टरों को भी आने वाले मरीजों की देखभाल के निर्देश दिए हैं। -जितेंदर सिंह, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed