{"_id":"6ab2e35867003aefba03ced0","slug":"anushka-wins-district-level-painting-competition-panchkula-news-c-87-1-pk11015-141696-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में अनुष्का ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में अनुष्का ने मारी बाजी
विज्ञापन
जिले के 44 क्लस्टरों के विद्यार्थियों ने विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की थीम पर कैनवास पर उकेरे विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-26 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी 44 क्लस्टरों से 156 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की थीम पर अपनी कल्पनाओं और विचारों को चित्रों के माध्यम से कैनवास पर उकेरा। कक्षा 1 से 8 वर्ग में राजकीय विद्यालय सेक्टर-6 की छात्रा अनुष्का और कक्षा 9 से 12 वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-19 के छात्र अम्बरनाज ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न चित्रों के माध्यम से देश के विकास और आत्मनिर्भरता की तस्वीर प्रस्तुत की। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल और शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवीनगर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के तौर पर अब तक हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया।
विज्ञापन
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने ही प्रतियोगिता के विजेताओं के नामों की घोषणा की। कार्यक्रम का मंच संचालन सुशील शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।