फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two miscreants arrested for breaking car window and stealing laptop in hotel parking

Panchkula News: होटल पार्किंग में कार का शीशा तोड़ लैपटॉप उड़ाने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Fri, 23 Jan 2026 02:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested for breaking car window and stealing laptop in hotel parking
झाड़ियों में छिपाकर रखा था चोरी का लैपटॉप, पहले भी दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित होटल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी करने के मामले में पंचकूला पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गया लैपटॉप पहले ही झाड़ियों से बरामद कर लिया था। आरोपियों की पहचान साहिल और अमन, निवासी राजीव कॉलोनी, पंचकूला के रूप में हुई है, जिनके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 25 अक्टूबर को पंचकूला निवासी एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-5 में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह सेक्टर-5 स्थित एक होटल में पार्टी में शामिल होने आया था और अपनी कार होटल की पार्किंग में खड़ी की थी। पार्टी से लौटने पर उसने देखा कि कार का शीशा तोड़कर अंदर रखा लैपटॉप चोरी कर लिया गया है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि जांच के दौरान विभिन्न पहलुओं पर काम करते हुए पुलिस ने 10 दिसंबर को चोरी किया गया लैपटॉप सेक्टर-5 की झाड़ियों से बरामद कर लिया था। इसके बाद एंटी नारकोटिक्स सेल को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर 20 जनवरी को कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने 21 जनवरी को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed