फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two key accused in Jugraj Jagga's murder case arrested from Nagaland

Panchkula News: जुगराज जग्गा के हत्या केस में शामिल दो मुख्य आरोपी नगालैंड से गिरफ्तार

Sun, 21 Sep 2025 10:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
Two key accused in Jugraj Jagga's murder case arrested from Nagaland
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन

चंडीगढ़/बटाला। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने बटाला पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों और नगालैंड पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में जुगराज सिंह उर्फ जग्गा हत्या कांड में शामिल दो मुख्य आरोपियों को नगालैंड के कोहिमा से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बटाला निवासी हरमनप्रीत सिंह उर्फ हरमन और उसके चचेरे भाई गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है। आरोपियों को नगालैंड की सक्षम अदालत से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने के बाद पंजाब लाया जा रहा है। रविवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने 9 सितंबर 2025 को बटाला निवासी जुगराज सिंह उर्फ जग्गा की उसके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह टारगेट किलिंग विदेशी गैंगस्टरों जसविंदर सिंह उर्फ मनू अगवान, मुहम्मद यासीन अख्तर उर्फ जीशान अख्तर और गोपी नवांशहरिया के निर्देशों पर की गई थी। एजीटीएफ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) प्रमोद बान ने बताया कि विश्वसनीय जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एजीटीएफ की पुलिस टीमों ने डीएसपी एजीटीएफ राजन परमिंदर की निगरानी में बटाला पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों और नगालैंड पुलिस के तालमेल से दोनों आरोपियों को कोहिमा (नगालैंड) की मिडलैंड कॉलोनी के न्यू मार्केट स्थित होटल ब्रॉडवे से गिरफ्तार किया। इस मामले की आगे की जांच जारी है। थाना हरगोबिंदपुरा बटाला में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed