{"_id":"6aa1b8b5b0b8634a97048e08","slug":"names-can-be-added-to-the-voter-list-until-september-12-panchkula-news-c-16-1-knl1001-1119005-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 12 सितंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकेंगे नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 12 सितंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकेंगे नाम
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे प्रारूप सूची में अपना नाम और मतदाता संबंधी विवरण जांच लें। किसी गलती या आपत्ति पर निर्धारित समय तक आवेदन करें।
निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) की ओर से दावों और आपत्तियों का निपटारा साथ-साथ किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 8 अक्तूबर तक चलेगी। इसके बाद 12 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। सीईओ ने उन युवाओं से मतदाता के तौर पर पंजीकरण कराने की अपील की है, जिनकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है। साथ ही, जो 1 अक्तूबर तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के तरीके :
ऐसे युवा फॉर्म नंबर-6ए भरकर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा कर सकते हैं जिन मतदाताओं का नाम 13 अगस्त को प्रकाशित प्रारूप सूची में पहले से हैं वे सुधार के लिए फॉर्म नंबर-8 जमा करें। मतदाता पंजीकरण और संशोधन के लिए आवेदन voters.eci.gov.in के अलावा मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी किया जा सकता है। नागरिक बीएलओ के जरिये प्रत्यक्ष आवेदन जमा कर सकते हैं। वे ईआरओ या सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) के कार्यालय में भी आवेदन दे सकते हैं।