फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two gangsters of Bambiha group who came to kill the gangster of Lawrence Bishnoi gang arrested

क्राइम ब्रांच को मिली सफलता: बंबीहा ग्रुप के दो गैंगस्टर गिरफ्तार, निशाने पर था लारेंस बिश्नोई गैंग

Sun, 08 Aug 2021 01:51 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 08 Aug 2021 01:51 AM IST
सार

सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना पर नालागढ़, पिंजौर के पास से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सौरभ के पास से एक पिस्टल और दूसरे आरोपी अर्जुन के पास से दो गोली बरामद की गई है। पिंजौर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत दोनों आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Two gangsters of Bambiha group who came to kill the gangster of Lawrence Bishnoi gang arrested
पंचकूला क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में दोनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकूला के सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच की टीम ने लारेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर को मारने आए बंबीहा ग्रुप के दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों कुख्यात गैंगस्टरों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ उर्फ माऊ निवासी चिड़ीमार मोहल्ला कच्चा बाजार और अर्जुन निवासी कुम्हार मंडी अंबाला छावनी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


पंचकूला एसीपी राजकुमार ने बताया कि आरोपी सौरभ और अर्जुन किसी वारदात को अंजाम देने के लिए नालागढ़ पिंजौर आए थे। पहले दोनों आरोपी लारेंस बिश्नोई गैंग के साथ काम करते थे। अब दोनों आरोपी देवेंद्र बंबीहा ग्रुप के कहने पर लारेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर को मारने आए थे।
विज्ञापन


सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना पर नालागढ़, पिंजौर के पास से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सौरभ के पास से एक पिस्टल और दूसरे आरोपी अर्जुन के पास से दो गोली बरामद की गई है। पिंजौर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत दोनों आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वारदातों को दिया है अंजाम
एसीपी राजकुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अंबाला, डेराबस्सी, यमुनानगर, पंचकूला व अन्य जगहों पर लड़ाई-झगड़ा, मारपीट, हत्या, डकैती और फायरिंग करने के अलावा भी अन्य संगीन वारदातों को अंजाम दिया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सौरभ ने 4 दिसंबर 2019 को जीतू उर्फ दिवाकर, मनीष और सचिन पर जान से मारने की नीयत से तोपखाना बाजार अंबाला छावनी में अपने पांच साथियों रणधीर, मनी, चीमा, अर्जुन, मोनू डागर के साथ उन पर गोलियां बरसाई थीं। इस मामले में जान से मारने की धारा के तहत अंबाला में मुकदमा दर्ज है।

वहीं 4 मार्च 2020 को सौरभ और अर्जुन हथियारों सहित मुबारिकपुर थाना डेराबस्सी में पकड़े गए थे। इसके बाद 2 जून 2021 को सौरभ, अर्जुन, मयंक ने पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर बने मयूर ढाबे पर गोली चलाई थी। इस मामले में थाना मुलाना जिला अंबाला में केस दर्ज है। इसके अलावा गांव बाल छप्पर जिला यमुनानगर में सौरभ और अर्जुुन ने मनदीप उर्फ लवी के कहने पर मनीष को दो गोलियां मारी थीं। इस मामले में पुलिस ने 2 मार्च 2021 थाना छप्पर जिला यमुनानगर में जान से मारने की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।

वहीं 16 मार्च 2021 को राजकुमार पर हमले के मामले में अंबाला छावनी में आरोपी सौरभ पर केस दर्ज है। इसके अलावा 15 जून 2021 को जीतू उर्फ दिवाकर को आरोपी सौरभ उर्फ अर्जुन ने गोली मारकर हत्या की थी। हत्या के बाद से आरोपी फरार थे। इन पर दोनों पर थाना अंबाला छावनी में केस दर्ज किया गया है।

अब दोनों आरोपी लारेंस बिश्नोई का गैंग छोड़कर विदेश में बैठे दलजीत उर्फ बाबू के कहने पर भूपेंद्र उर्फ भूपी राणा और देवेंद्र बंबीहा ग्रुप के लिए काम कर रहे हैं। अभी यह लारेंस बिश्नोई के गुर्गों पर हमला करने की फिराक में थे। - राजकुमार, एसीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed