फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two friends duped Rs 20 lakh by luring cheap gold, FIR lodged

Panchkula News: सस्ते सोने का झांसा देकर दो दोस्तों ने ठग लिए 20 लाख, एफआईआर

Fri, 22 Aug 2025 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Two friends duped Rs 20 lakh by luring cheap gold, FIR lodged
पंचकूला। सेक्टर-26 के रहने वाले एक व्यक्ति से उसके दो दोस्तों ने सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर 20 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर थाना चंडीमंदिर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 316 (2), 318 (4) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित पवन कुमार ने बताया कि करीब चार साल पहले उनकी मुलाकात मंदीप मक्कड़ से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और बिजनेस इन्वेस्टमेंट की बातें होने लगीं। मंदीप ने उन्हें सलाह दी कि सोने में निवेश करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। उसने दावा किया कि उसका दोस्त पंकज राणा रिलायंस ज्वैलरी में काम करता है और कम दाम पर सोना दिलवा सकता है।
विज्ञापन




भरोसे में आकर पवन कुमार ने 26 नवंबर 2024 को 15 लाख रुपये अपने अंकल के खाते से मंदीप मक्कड़ के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी पवन घर आकर 5 लाख रुपये नकद भी ले गया और जल्द ही 20 लाख का सोना देने का वादा किया। इसके बाद दोनों आरोपी टालमटोल करने लगे। पीड़ित ने बताया कि दोनों से करीब एक सप्ताह से बात नहीं हो पा रही है। पंकज का फोन बंद है और मंदीप कॉल रिसीव नहीं कर रहा है। इसके बाद अज्ञात कॉल पर खुद को पंकज का पिता बताने वाले ने कहा कि वह कई दिन से घर नहीं आया है। वहीं, मंदीप ने धमकी दी कि अगर पैसे मांगे तो वह सुसाइड कर लेगा। पीड़ित पवन कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों आरोपियों ने पहले भी कई लोगों से इस तरह ठगी की है और यह शातिर किस्म के लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed