फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two car riders arrested for trying to force a car on Excise Department officials at a blockade in Mohali, liquor boxes were found from the car

मोहाली में नाके पर एक्साइज विभाग के अधिकारियों पर कार चढ़ाने की कोशिश में दो कार सवार गिरफ्तार, कार से शराब की पेटियां मिलीं

Sat, 24 Apr 2021 02:04 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Two car riders arrested for trying to force a car on Excise Department officials at a blockade in Mohali, liquor boxes were found from the car
मोहाली। एक्साइज विभाग के अधिकारियों पर नाके के दौरान तेज स्कॉर्पियों कार चढ़ाने का मामला सामने आया है। हालांकि अधिकारियों का बचाव हो गया। इसके बाद एक्साइज विभाग के अधिकारियों ने कार सवारों को दबोचा लिया। चेकिंग के दौरान कार से चंडीगढ़ में बिने वाली 33 पेटियां शराब की बरामद हुई। कार सवार इस संबंधी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। माजरी थाने में करनवीर सिंह थाना चमकौर साहिब जिला रोपड़ और जगदीप सिंह निवासी गांव बरमा थाना समराला लुधियाना पर जान से मारने की कोशिश करना, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालना और एक्साइज एक्ट के तहत माजरी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एक्साइज इंस्पेक्टर सर्किल कुराली जोरावर सिंह की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। उन्होंने शिकायत में बताया है कि बूथगढ़ में उन्होंने शराब तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए नाका लगाया हुआ था। तभी उन्हें चंडीगढ़ साइड से आ रही हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो कार को रोकने के लिए इशारा किया। इस दौरान कार सवारों ने लापरवाही से उन पर कार चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि उनका बचाव हो गया। इसके बाद उन्होंने पीछा कर कार को रोक लिया तो उससे चंडीगढ़ में बिकने वाली शराब बरामद हुई। कार सवार कोई जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन

जाली एफआईआर तैैयार करने के आरोप पत्रकार पर केस दर्ज
खरड़। सदर थाने की पुलिस ने एक पत्रकार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान रोहित निवासी गोल्डन सिटी अनाज मंडी खरड़ के रूप में हुई है। मामला करीब 6 महीने पुराना है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी बेटी से किसी ने छेड़छाड़ की थी। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। महिला ने पुलिस कार्रवाई न होते देखकर पत्रकार रोहित से संपर्क किया था। रोहित ने महिला को भरोसा दिलाया था कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करवाकर मामला दर्ज करवा देगा। लेकिन पांच हजार रुपये खर्चा आएगा। महिला ने रोहित को तीन हजार रुपये पहले दे दिए थे। रोहित ने महिला को 17 मार्च को खरड़ सदर थाने में दर्ज एक एफआईआर नंबर 27 कॉपी दी। जिसमें छेड़छाड़ का मामला दर्ज था। महिला ने कॉपी अपने वकील को दी। जब वकील ने जांच की तो पता चला कि यह जाली है। असल में 27 नंबर एफआईआर 31 जनवरी 2021 को थाना सदर में दर्ज है। महिला ने इस संबंधी मजात चौकी में शिकायत दी थी और पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed