फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Yuva Manch to burn an 85-foot effigy of Ravana.

Panchkula News: युवा मंच जलाएगा 85 फीट रावण का पुतला

Wed, 16 Sep 2026 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Yuva Manch to burn an 85-foot effigy of Ravana.
7 अक्तूबर से रामलीला का आगाज, 20 अक्तूबर को होगा भव्य राम-रावण युद्ध और पुतला दहन
विज्ञापन

पंचकूला। श्री रामलीला युवा मंच पंचकूला इस बार परेड ग्राउंड में पहली बार 85 फीट ऊंचे रावण और 70 फीट ऊंचे कुंभकरण के पुतलों का दहन करेगा। इसके साथ 65 फीट ऊंचे मेघनाथ के पुतले का भी दहन किया जाएगा। मंच की ओर से 7 अक्तूबर से रामलीला का शुभारंभ होगा, जबकि 20 अक्टूबर को भव्य राम-रावण युद्ध के साथ दशहरा समारोह का आयोजन किया जाएगा।
रामलीला में भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर वनवास, सीता हरण, हनुमान जी का लंका गमन, लंका दहन, सेतु निर्माण, कुंभकरण और मेघनाथ वध तथा राम-रावण युद्ध तक के प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। तीनों विशाल पुतलों का निर्माण प्रसिद्ध पुतला कलाकार उस्मान कुरैशी कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


ग्रैंड फिनाले में होगा राम-रावण युद्ध
दशहरा समारोह में भव्य राम-रावण युद्ध को ग्रैंड फिनाले के रूप में प्रस्तुत करने की योजना है। प्रकाश और ध्वनि प्रभावों के साथ युद्ध प्रसंग को विशेष रूप से तैयार किया जाएगा। भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध के बाद रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के विशाल पुतलों का दहन किया जाएगा। मंच की ओर से परंपरागत रामलीला को आधुनिक तकनीक, भव्य मंचन और जनभागीदारी के साथ दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है। आयोजन को लेकर मंच की रणनीतिक बैठक में मंच सज्जा, झांकियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कलाकारों, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, अतिथि सत्कार, प्रायोजन और प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर सदस्य-एक नया विचार से लिए जाएंगे सुझाव
इस बार हर सदस्य-एक नया विचार पहल के तहत पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों से आयोजन को लेकर सुझाव लिए जाएंगे। मंच की ओर से रामलीला और दशहरा समारोह को भव्य बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन की देखरेख अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा के मार्गदर्शन में होगी। मुख्य संरक्षक पंकज कपूर, महासचिव कुलदीप कुमार पुरी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट विनीत ठकराल और आयोजन सचिव हिमांशु शर्मा सहित पूरी टीम जिम्मेदारियां संभालेगी। रामलीला निदेशक इंद्रजीत शर्मा, सह-निदेशक मोहित शर्मा, इवेंट कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र पाल शर्मा और स्टेज मैनेजर निधि सिंह भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed