फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   two arrest in murder case

मारपीट व हत्या के मामले में दो आरोपी अरेस्ट

Sun, 01 Sep 2019 01:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
two arrest in murder case
थाना पिंजौर पुलिस की गिरफ्त में हत्या के दोनों आरोपी। - फोटो : PKL OFFICE
हत्या के एक मामले में थाना पिंजौर पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया है। आरोपियों में बिहार के जिला वैैशाली के थाना महुआ के गांव अख्तयारपुर निवासी संयोग और बिहार के ही जिला सिवान के थाना हुसैनगंज के गांव पांडेपुर निवासी मुशाफिर है। आरोपी फिलहाल पिंजौर के मडावाला की शिव बिहारी कालोनी में रह रहे थे। गौरतलब है कि 30 अगस्त की रात करीब डेढ़ बजे कालोनी में हुए लड़ाई-झगड़े के दौरान सुखविन्द्र की मौत हो गई थी। सुखविन्द्र के दोस्त ने थाना पिंजौर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि संयोग और मुशाफिर रात के समय सुखविन्द्र के कमरे के नीचे खड़े होकर गालियां दे रहे थे और पत्थर उसके कमरे पर फेंकने लगे। उसने बताया कि जब वह और सुखविन्द्र दोनों को समझाने लगे तो आरोपियों ने सुखविन्द्र पर हमलाकर दिया। हमलावरों ने उसकी छाती में मुक्का मारा, जिससे वह नीचे गिर गया और फिर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। थाना पिंजौर पुलिस ने केस दर्ज कर उक्त दोनों आरोपियों को अरेस्ट किया है। पूछताछ के बाद आरोपियो को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed