{"_id":"6888f78495ba249826093af6","slug":"two-accused-of-fateh-group-arrested-five-pistols-recovered-panchkula-news-c-46-1-spkl1013-108270-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: फतेह ग्रुप के दो आरोपी पकड़े, पांच पिस्तौल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: फतेह ग्रुप के दो आरोपी पकड़े, पांच पिस्तौल बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की सीआईए टीम ने कुख्यात फतेह ग्रुप के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पांच अवैध पिस्तौल, 10 कारतूस और 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि कुछ दिन पहले धारा 25(1)बी, 54, 59 आर्म्स एक्ट और 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना डिवीजन नंबर दो जालंधर में दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपी करणप्रीत सिंह उर्फ ज्ञानी व अमन उर्फ अमना निवासी बाबा काहन दास नगर जालंधर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पांच अवैध पिस्तौल, 10 कारतूस और 50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। उन्होंने कहा कि करणप्रीत सिंह के खिलाफ आईपीसी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत 16 मामले दर्ज हैं। अमन उर्फ अमना के खिलाफ 11 मामले दर्ज हैं।