फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Truck hits auto, student injured

Panchkula News: ट्रक ने ऑटो को लिया चपेट में, छात्र घायल

Thu, 03 Oct 2024 07:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
Truck hits auto, student injured
पिंजौर। पिंजौर-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ऑटो के ट्रक की चपेट में आने से ऑटो सवार युवक घायल हो गया। फिलहाल घायल युवक पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। शिकायतकर्ता लक्की निवासी पंचकूला ने बताया कि वह पंचकूला कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है।बीती 8 सितंबर को वह अपने दोस्तों के साथ ऑटो में सवार होकर पिंजौर की ओर से पंचकूला वापस आ रहा था। जब उनका ऑटो सूरजपुर के पास पहुंचा तो टाटा 407 ट्रक के चालक ने ट्रक को मोड़ते हुए ऑटो को चपेट में ले लिया। घटना में उसकी टांग में फ्रेक्चर आ गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि घायल हालत में उसे सेक्टर 6 के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे सेक्टर 32 चंडीगढ़ के अस्पताल में भेज दिया।शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां वह उपचाराधीन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed