फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Truck driver crushes woman, dies, accused absconds

Panchkula News: ट्रक चालक ने महिला को कुचला, मौत, आरोपी फरार

Mon, 01 Jul 2024 09:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 01 Jul 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
Truck driver crushes woman, dies, accused absconds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। महानगर जालंधर में पुरानी दाना मंडी के अंदर ट्रक ने महिला को चपेट में ले लिया, जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान मुनिया के रूप में हुई है, वह कई सालों से दाना मंडी के अंदर रह रही थी।
सूचना पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मुनिया के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जालंधर सिविल अस्पताल भेज दिया है। मुनिया के साथ दाना मंडी में रह रही महिला नीलो ने बताया कि मुनिया उसकी दूर की बुआ लगती है। वह कई सालों से मुनिया के साथ रह रही थीं। दोनों दाना मंडी में अनाज चुनने का काम करती थीं, सोमवार सुबह मुनिया रोजाना की तरह दाना मंडी में मौजूद थी। इसी दौरान ट्रक चालक ने उसे टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुनिया की मौत होने पर ट्रक चालक तुरंत घटनास्थल से फरार हो गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने ट्रक चालक का पीछा भी किया, लेकिन पकड़ में नहीं आ पाया। आरोपी चालक काफी तेज गति से ट्रक चला रहा था, जिसके चलते वह भागने में कामयाब हो गया। आरोपी दाना मंडी से मकसूदा की तरफ फरार हो गया। अब थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इलाके के सीसीटीवी के आधार पर ट्रक का रिकॉर्ड निकलवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed