फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Trouble: People upset due to power cuts, MLA met SC

परेशानी : बिजली कटों से लोग परेशान, विधायक ने एससी से की मुलाकात

Sun, 27 Mar 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Trouble: People upset due to power cuts, MLA met SC
रायपुररानी। घरेलू और सिंचाई की बिजली आपूर्ति में बार-बार लग रहे अघोषित कटों की समस्या को लेकर कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने बिजली निगम के एससी आरके पंत से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सरकार ने विधानसभा में तो दावा किया था कि गांवों में 24 घंटे बिजली सप्लाई दे रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि आज बिजली सप्लाई सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि गेहूं की फसल पकने वाली है, जिसे सिर्फ मुश्किल से एक पानी की जरूरत है, लेकिन बिजली नही आ रही है।
विज्ञापन

प्याज की फसल को नुकसान हो रहा है। इसके अलावा मूली, गाजर भी सिंचाई मांग रहे हैं। सप्लाई के समय कट लग जाता है। विधायक ने कहा कि घरेलू बिजली आपूर्ति भी बाधित हो रही है। इससे पानी और पशुओं का चारा काटने में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सिंचाई सोसाइटी वाले उपभोक्ताओं के बिजली बिल ज्यादा आए हैं। एससी आरके पंत ने कहा कि बिल को किश्तों में एडजस्ट कर सकते हैं। बिजली कटों पर काम किया जा रहा है, जल्द समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली सप्लाई अपनी तरफ से देने में कोई कमी नही छोड़ रहे हैं। वहीं रायपुररानी बाजार में बची हुई जगह पर केबल डालने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान विधायक के साथ विजय मोहन वर्मा, नरेश मान, रविंदर मेहता, मान सिंह, चरनिया, खुशहाल परमार, बहादुर राणा, रामकरण चौधरी, मान सिंह गुमथला, प्रगास इत्यादि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed