फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tricity highest Ravana burnt in Panchkula

Panchkula News: पंचकूला में जला 171 फुट का रावण, देखने पहुंचे हजारों लोग, अंहकार की हुई हार

Wed, 25 Oct 2023 02:02 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 25 Oct 2023 02:02 AM IST
सार

शाम करीब चार बजे जब भगवान श्रीराम और दशानन के बीच युद्ध शुरू हुआ तो रामलीला मैदान में पांव रखने भर की जगह नहीं बची थी। राम-रावण युद्ध के बीच-बीच में जय श्रीराम के जयकारे लगते रहे। भगवान राम ने जैसे ही रावण के नाभिकुंड में तीर मारा तो रावण का विशालकाय पुतला जलने लगा।

विज्ञापन
Tricity highest Ravana burnt in Panchkula
पंचकूला में जला 171 फुट का रावण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

न्याय की अन्याय पर, धर्म की अधर्म पर, अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक विजय दशमी का पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पंचकूला शहर में चार जगह (सेक्टर-5 शालीमार ग्राउंड, परेड ग्राउंड, सेक्टर-15 और 19 मंडी ग्राउंड) में रावण के पुतले का दहन कर दिया गया। सेक्टर-5 के शालीमार ग्राउंड में ट्राइसिटी के सबसे ऊंचे (171 फुट) के रावण का दहन किया गया। इसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे।

विज्ञापन


दशहरा खत्म होने के बाद लगभग चार घंटे तक जाम लग रहा। इस मौके पर कन्हैया मित्तल, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, महापौर कुलभूषण सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रावण के साथ ही मेघनाद व कुंभकर्ण का पुतला दहन किया गया। भगवान श्रीराम ने जैसे ही रावण के पुतले में आग लगाई पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। इससे पहले राम-रावण के युद्ध का भी दर्शकों ने आनंद उठाया। अधर्म पर धर्म की इस जीत को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे जब भगवान श्रीराम और दशानन के बीच युद्ध शुरू हुआ तो रामलीला मैदान में पांव रखने भर की जगह नहीं बची थी। राम-रावण युद्ध के बीच-बीच में जय श्रीराम के जयकारे लगते रहे। भगवान राम ने जैसे ही रावण के नाभिकुंड में तीर मारा तो रावण का विशालकाय पुतला जलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावण के साथ मेघनाद व कुंभकर्ण का भी पुतला दहन किया गया। युद्ध का शुभारंभ भगवान राम की आरती-पूजन के बाद हुआ। शाम सवा छह बजते ही सेक्टर-5 शालीमार ग्राउंड में ट्राइसिटी के सबसे ऊंचे रावण का दहन हुआ। इस दौरान उसकी आंखों से अंगारे निकल रहे थे।

Tricity highest Ravana burnt in Panchkula

सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में हुआ रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले का दहन

सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में 75 फुट के रावण, 60 फुट के कुंभकर्ण और 55 फुट के मेघनाद के पुतले का दहन शाम छह बजे कर दिया गया। पुतला दहन के दौरान चक्र घूमा और रावण की आंखों व कानों से अंगारे निकले। धीरे-धीरे पूरे पुतले का दहन हो गया। आतिशबाजी के बीच रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के अलावा 40 फुट की लंका का दहन भी किया गया।

सेक्टर-14 में रामलीला की स्टेज से मंगलवार की दोपहर को डेढ़ बजे के करीब झांकियां दशहरा ग्राउंड के लिए रवाना हुईं। रथों और घोड़ों पर सवार राम और रावण की सेना बैंड बाजे के साथ अलग-अलग सेक्टरों से होते हुए परेड ग्राउंड में पहुंची। परेड ग्राउंड में दोपहर दो बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरु हुए। पंजाबी गिद्दा, भंगड़ा एवं पंजाबी बैंड के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया गया।

सेक्टर-19 मंडी ग्राउंड में हुआ 50 फुट के रावण का दहन

सेक्टर-19 रेहड़ी मार्केट सीआईडी पार्क के पास 40 फुट के रावण, 35 फुट के मेघनाद और 35 फुट के कुंभकर्ण के पुतले का शाम छह बजे दहन कर दिया गया। इस दौरान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। पवन जैन ने सबको दशहरा की शुभकामनाएं दीं। हर साल की तरह इस साल भी पुतलों में इको फ्रेंडली पटाखों का इस्तेमाल किया गया। 

युवती की आंख में लगा पटाखा, जख्मी

शालीमार ग्राउंड में रावण दहन देखने गई युवती की आंख में पटाखे का हिस्सा लगने से वह घायल हो गई। घायल का उपचार सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, नाडा साहिब निवासी रीना (20) ने बताया कि वह अपनी माता और बहनों के साथ शालीमार ग्राउंड में रावण दहन देखने गई थी। वह लोहे की रेलिंग के पास खड़ी थी। वहां पर पटाखे फोड़े जा रहे थे। उसी दौरान पटाखे का एक हिस्सा उसकी आंख में आकर लगा और वह घायल हो गई। पटाखे की चिंगारी से उसकी व उसकी माता की चुन्नी भी जल गई। इसके तुरंत बाद घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।

कई एंबुलेंस भी जाम में फंसीं, लोगों को हुई परेशानी

शहर में मंगलवार को चार जगह रावण दहन किया गया। सेक्टर-5 में ट्राइसिटी के सबसे ऊंचे 171 फुट के रावण का पुतला जलाया गया। रावण दहन देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। पूरे ट्राइसिटी व आसपास से लोग पंचकूला पहुंचे। इसके चलते शहर की सड़कों पर चार घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं। शाम 5 बजे से लेकर रात 9 बजे तक जाम के हालात बने रहे।

यहां रहा जाम

  • बेला विस्टा चौक से लेकर गीता चौक तक
  • सेक्टर-5 तवा चौक से परेड ग्राउड तक
  • गीता चौक से सेक्टर-10 की ट्रैफिक लाइट तक
  • परेड ग्राउंड से शालीमार मॉल तक
  • इंडस्ट्रियल एरिया फे स-2 व सेक्टर-15 की डिवाइडिंग पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed