{"_id":"5ddadf368ebc3e547865a560","slug":"traffic-jam-in-madhya-marg-panchkula-news-pkl357870339","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में मध्यमार्ग पर जाम ही जाम, दिन भर फंसे रहे लोग, आधे मिनट का रास्ता आधे घंटे में पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में मध्यमार्ग पर जाम ही जाम, दिन भर फंसे रहे लोग, आधे मिनट का रास्ता आधे घंटे में पार
Mon, 25 Nov 2019 12:59 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में सेक्टर-27 मध्य मार्ग पर सड़क की मरम्मत के चलते रविवार को दिन भर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। प्रशासन की ओर सेक्टर-7/19/26/27 चौक पर सड़क बनाने का काम चल रहा था, इसके चलते पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। स्थिति यह रही कि ग्रेन मार्केट सेक्टर-26 से सेक्टर-27 के चौक तक का पूरा रास्ता वाहनों से जाम था और आधे मिनट की यह दूरी तय करने में वाहन चालकों को आधे घंटे से भी अधिक का समय लगा।
दो पहिया वाहन चालक तो साइकिल ट्रैक से किसी तरह निकल जा रहे थे लेकिन चारपहिया वाहन चालकों के लिए लाइन में लगने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। ट्रैफिक पुलिस ने भी ग्रेन मार्केट चौक पर कोई डायवर्जन नहीं किया था और न ही बैरिकेडिंग की थी, ऐसे में वाहन चालक जाम में फंसते गए। छुट्टी का दिन होने के कारण लोग अपने परिवार के साथ घूमने निकले थे। लोगों ने शहर की विभिन्न जगहों के साथ कलाग्राम क्राफ्ट मेले में जाने का प्लान बनाया था।
चूंकि मेले का अंतिम दिन होने के कारण लोगों की संख्या कुछ ज्यादा थी। हालांकि ट्रैफिक पुलिस की ओर से सेक्टर-27 के चौक से स्लिप रोड से वाहनों को निकालकर सेक्टर-19/27 स्थित डिवाइडिंग को तोड़कर वाहनों के पुन: मध्य मार्ग पर निकलने की व्यवस्था की थी लेकिन यह मार्ग काफी संकरा था, इस कारण वाहनों को निकलने में समय लग रहा था। वाहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण लगभग डेढ़ किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। लोगों को निकलने में आधे घंटे से अधिक समय लग रहा था।
विज्ञापन
हालांकि शाम करीब साढ़े सात बजे तक जाम से लोगों को निजात मिल गई लेकिन दिनभर यहां लोग जाम से जूझते रहे।

आखिर यह लापरवाही किसकी?
प्रशासन की ओर से दो दिन पहले ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई थी। इस पर ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की थी लेकिन छुट्टी का दिन होने और क्राफ्ट मेले का अंतिम दिन होने की भी दोनों विभागों को जानकारी थी। छुट्टी के दिन हमेशा परिवार के साथ घूमने निकलते हैं। ऐसे में मार्गों को डायवर्ट करने की व्यवस्था क्यों नहीं की गई।
जाम में फंसीं कई एंबुलेंस
जाम की हालत ऐसी थी कि एक बार कोई आगे आ गया तो वापस नहीं लौट सकता था। इस दौरान करीब पांच से छह एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। यही नहीं कुछ वीआईपी गाड़ियां भी जाम में फंसीं रहीं। जाम में फंसीं एंबुलेंस को लोग किसी तरह आगे निकालना चाहते थे लेकिन जाम इतना लंबा था कि किसी भी तरह एंबुलेंस को आगे नहीं निकल सकती थी। ऐसे में कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को किसी तरीके से बाहर निकाला गया।
कलाग्राम के सामने भी रेंगती रहीं गाड़ियां
लोग घर से छुट्टी मनाने के लिए निकले थे लेकिन शहर के जाम ने उनका आधा समय गाड़ी में ही निकाल दिया। कलाग्राम में लगे क्राफ्ट मेला देखने पहुंचे लोगों को वहां भी जाम से जूझना पड़ा। गाड़ियां रेंग-रेंग कर किसी तरह पार्किंग तक पहुंचीं। वहां से निकले तो फिर जाम से जूझकर मुख्य मार्ग तक पहुंचे। लेकिन लोगों को क्या पता था कि मध्यमार्ग पर फिर जाम लगा हुआ है।