फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tractor-trolleys, JCBs, protest against keeping pickup in community center, lock imposed

कम्युनिटी सेंटर में ट्रैक्टर-ट्रलियाें, जेसीबी, पिकअप रखने का विरोध, लगाया ताला

Thu, 25 Aug 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolleys, JCBs, protest against keeping pickup in community center, lock imposed
पंचकूला। शहर का कचरा उठाने वाली ट्रैक्टर-ट्रालियों, जेसीबी, पिकअप और अन्य सामान सेक्टर-25 के कम्युनिटी सेंटर में रखने का स्थानीय लोगों ने बुधवार को जमकर विरोध किया। नाराज लोगों ने रात को कम्युनिटी सेंटर में खड़ी गाड़ियों को सुबह बाहर नहीं निकलने दिया। वार्ड-17 के पार्षद अक्षयदीप चौधरी के नेतृत्व में सुबह ही लोगों ने कम्युनिटी सेंटर में ताला लगाकर विरोध जताया। नाराज लोगों ने ठेकेदार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। तीन घंटे की जद्दोजहद और दोबारा गाड़ी खड़ी नहीं करने के आश्वासन के बाद लोग ताला खोलने को राजी हुए।
विज्ञापन

नगर निगम के पार्षद अक्षयदीप चौधरी ने बताया कि शहर में डोर टू डोर कचरा उठाने का काम नगर निगम ने एक निजी फर्म को दिया हुआ है। शाम होते ही फर्म की जेसीबी, पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली कम्युनिटी सेंटर में खड़ी कर दी जाती है। वाहनों के वहां खड़े होने से सेक्टर के लोग वहां कोई आयोजन नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही वाहनों में लगी गंदगी के कारण वहां माहौल में बदबू रहती है।
विज्ञापन

इससे सेक्टरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। तालाबंदी की सूचना मिलने पर ठेकेदार अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचा। उन्होंने लोगों से ताला खोलने का निवेदन किया, मगर लोग नहीं माने। ठेकेदार ने नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारियों से इस बारे में बात की और उनकी बात भी पार्षद व अन्य लोगों से करवाई। साथ ही आश्वासन दिया कि भविष्य में गाड़ियां यहां पर खड़ी नहीं होंगी। इस पर लोग ताला खोलने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को ही लगा दिया था ताला
ठेकेदार ने शाम को कम्युनिटी सेंटर में वाहन खड़े कर दिए थे, मगर उसे सुबह ताला लगाए जाने की भनक लग गई। उसने अपने वाहन वहां से निकालने शुरू कर दिए तो पार्षद अक्षयदीप चौधरी स्थानीय लोगों के साथ वहां पहुंचे और कम्युनिटी सेंटर को ताला जड़ दिया। सुबह छह बजते ही सभी लोग फिर से वहां एकत्र हो गए। सुबह सवा नौ बजे ताला खोला गया।

सफाई व्यवस्था हुई प्रभावित
वाहनों को कम्युनिटी सेंटर में बंद करने से शहर की सफाई व्यवस्था भी बुधवार को प्रभावित रही। शहर के कई सेक्टरों में समय पर गाड़ी नहीं पहुंच पाई। शहरवासी कूड़ा डालने के लिए इंतजार करते रहे। हालांकि बाद में सभी वार्डों से कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियों को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed